*”सीड्स: सेहत और जीवन का संगम” पुस्तक का विमोचन*
स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय मेरठ के महर्षि अरबिन्दो सुभारती कालिज आफ नैचुरोपैथी एवं यौगिक साइंस के अंतिम वर्ष के छात्र नवीन वागद्रे पुत्र श्री सुधाकर वागद्रे और मलय जायसवाल पुत्र श्री राजेश गुप्ता द्वारा लिखित पुस्तक “सीड्स: सेहत और जीवन का संगम” के लिए कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डा राहुल बंसल प्रोफेसर एवं प्रोफेसर डा सरताज अहमद ने शुभकामनाएं दी। इस पुस्तक का प्रकाशन नई दिल्ली स्थित अनुराधा प्रकाशन ने किया।
यह पुस्तक बीजों के स्वास्थ्य लाभ और उनके उपयोग पर आधारित है। इस पुस्तक में बीजों के पोषण, जीवनशैली में उनके महत्व, और स्वस्थ जीवन के प्रति जानकारी प्रस्तुत की गई है।







