*बाल समूह के बच्चों को दी पाक्सों एक्ट की जानकारी*

नरेन्द्र मालाकार

*बाल समूह के बच्चों को दी पाक्सों एक्ट की जानकारी*

खंडवा :- उदय सामाजिक विकास संस्था यूनिट द्वारा बाल समूह के बच्चों का एक दिवसीय कलस्टर लेवल क्षमता वर्धन कार्यशाला का आयोजन गुरुवार धरमपुरी में किया गया।जिसके प्रशिक्षक पैरालीगल वॉलेंटियर नारायण फरकले रहे। इस प्रशिक्षण कार्यशाला में 4 गांव धरमपुरी, शिवना, सराई, पहटिया बाल समूह के कुल 45 सदस्य उपस्थित रहे। फरकले ने लैंगिक अपराधो से बालकों का संरक्षण अधिनियम2012पाक्सो एक्ट ,अपराध क्या होते है, अपराधों की शुरुआत कैसे होती है उसके बचाव कैसे करें समझाया गया । अपराधों से सावधान सतर्क रहने के क्या उपाय है हम क्या कर सकते है उदहारण द्वारा बताया गया। पॉक्सो एक्ट क्या है, चाईल्ड हेल्प लाइन नंबर व इसके कार्यों को बताया गया। यातायात

के नियम व उनका पालन करना, बाइक चलाते समय हेल्मेट लगाना यह क्यों जरूरी है बच्चों ने भी अपने विचार रखे । नशा क्या है इसके दुष्परिणामो के बारे में बताया गया। बच्चों ने किन किन चीजों से नशा किया जाता है नशे के दुष्परिणाम बताइए। बच्चों ने अपने घर में नशे से होने वाले नुकसान के बारे में बताने के लिए कहा। बाल सुरक्षा को लेकर जागरूक किया गया। जिला विधिक प्राधिकरण से निःशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी दि गई।
इसके साथ ही संस्था के कार्यकर्ता प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर खालेदा सैयद, सिस्टर प्रमिला, प्रवीण सांवले, काशीराम मसानी व तबस्सुम ख़ान बाल मित्र नेहा मालाकर, शाहीन मंसूरी, आकांक्षा गढ़वाल उपस्थित रहे।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.