स्पंदन 2024 में डॉ. नवीन वागद्रे ने सोलो सिंगिंग प्रतियोगिता के फाइनल में बनाई जगह

स्पंदन 2024 में डॉ. नवीन वागद्रे ने सोलो सिंगिंग प्रतियोगिता के फाइनल में बनाई जगह

स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय, मेरठ – वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव स्पंदन 2024 का आयोजन 14 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक किया जा रहा है। इस महोत्सव में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों और छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 14 अक्टूबर को सोलो सिंगिंग सेमीफाइनल आयोजित किया गया, जिसमें कुल 40 छात्रों ने भाग लिया। सेमीफाइनल के बाद, फाइनल के लिए 12 छात्रों का चयन किया गया, जिसमें डॉ. नवीन वागद्रे ने भी अपनी जगह बनाई और फाइनल में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

फाइनल मुकाबला 14 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से 4 बजे के बीच सत्यजीत रे ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ, जहां सभी प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

डॉ. नवीन वागद्रे इससे पहले प्रसिद्ध लोक गायिका और पद्मश्री से सम्मानित माधुरी बर्थवाल के साथ ढोलक पर संगत कर चुके हैं। इसके अलावा, उन्होंने फॉक ऑर्केस्ट्रा नेशनल प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया था और कॉलेज तथा विश्वविद्यालय स्तर पर भी कई पुरस्कार जीते हैं।

स्पंदन 2024 का आयोजन अब अपने अंतिम चरण में है, जहां 15 और 16 अक्टूबर को अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.