शासकीय महाविद्यालय नसरूललागंज मे गरिमामय हिन्दी दिवस मनाया गया।

शासकीय महाविद्यालय नसरूललागंज मे गरिमामय हिन्दी दिवस मनाया गया।
महाविद्यालय के सभा कक्ष मे हिन्दी दिवस के अवसर पर सर्वप्रथम सरस्वती पूजन कर कार्यक्रम का विधीवत शुभारंभ किया गया, प्राचार्य डां फातिमा खान ने कहा कि हमे हिन्दी भाषा के विकास मे अपना योगदान देना आवश्यक है, वरिष्ठ प्राध्यापक डां एस.एस.मीणा ने कहा कि हिन्दी आज समस्त विश्व की भाषाओ मे तेजी से श्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने की ओर अग्रसर है, डां भारत सिंह हरियाले ने कहा कि हम अपने दैनिक जीवन मे हिन्दी का अधिक से अधिक प्रयोग करे तो निश्चित ही हिन्दी का विकास

होना है, कार्यक्रम का संचालन हिन्दी विभाग के डां वी.एन. कुबडे़ ने किया, कार्यक्रम मे आभार प्रर्दशन डां देवशरण सिंह ने किया, कार्यक्रम मे डां उर्मिला सतोगिया, डां भारत सिंह रैकवाल, डां दीपमाला ब्रम्हे, डां रेणु सेन, डां नीता वर्मा, श्रीमती उषा राजपूत,श्री मोहित गर्ग, श्री मुरलीधर कीर एंव काफी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।