पिपलेश्वर महादेव का अभिषेक करने 600 महिला पुरुष बच्चे कलशो में जल भरकर निकले

सावन के चौथे सोमवार को धाराजी से पिपलेश्वर महादेव पीपरी का अभिषेक करने के लिए पीपरी के 600 महिला पुरुष बच्चे कलशो में जल भरकर बोल बम नर्मदे हर के जयकारों के साथ निकले, साथ ही पोलाखाल, पीपलपाटी के 400 यात्री अपने अपने गांवों के शिवालयों में भगवान भोलेनाथ का जल अभिषेक करने के लिए नर्मदा मैय्या के धाराजी से जल भरा, सभी यात्रियों के लिए कोथमीर फाटे पर पीपरी के त्रिदेव मित्र मंडल द्वारा दूध कोल्डड्रिंक का वितरण किया,भूतकोठा नाले के समीप व्यापारी संघ द्वारा सभी के लिए खिचड़ी की व्यवस्था की गई, साथ ही मनीष पंवार,महेश बडोले शुभम सेंधव,अर्जुन माली मित्र मंडल के द्वारा रास्ते में अलग अलग जगह चाय पिलाई गई,

बोरपडावा के राजल मित्र मंडल द्वारा कावड़ यात्रा के प्रमुख नादान सिंह झलोरिया,गणेश सेन का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया, भगवान पीपलेश्वर महादेव की झांकी सम्पूर्ण पीपरी नगर में निकाली गई, पीपरी नगरवासियों से पुष्पवर्षा कर सभी कावड़ यात्रियों का स्वागत सत्कार किया, सभी यात्रियों ने विधि विधान से पीपलेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया,गिरधर गुप्ता परिवार द्वारा सभी यात्रियों को भोजन के पैकेट का वितरण किया गया।