जनसुनवाई में दर्ज फिर भी नतीजा शून्य : सरपंच सहित ग्रामीणों ने की लाइनमैन की अवैध वसूली की शिकायत

बैतूल जिले के भीमपुर ब्लॉक में ग्रामीणो, किसानों के साथ लाइनमैन द्वारा अवैध वसूली की जाती है। इसको लेकर सरपंच सहित ग्राम वासियों ने कलेक्टर महोदय को शिकायत की है। ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत के बाद भी आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

दिए आवेदन में ग्रामीणों ने बताया कि चिखली ग्राम का लाइनमैन संतोष किसानो और ग्रामीणों से अवैध रूप से वसूली करता है । किसानों से टेंपरेरी कनेक्शन के नाम पर राशि ले लेता है और उसकी कोई रसीद भी नहीं देता। बैतूल जिले का सबसे पिछड़ा ब्लॉक कहा जाने वाला भीमपुर ब्लॉक में ग्रामीण विद्युत कम्पनी के लाइनमैन से परेशान हैं और कलेक्टर महोदय से कार्यवाही की अपेक्षा कर रहे हैं ।

 

ग्रामीणों ने बताया कि कलेक्टर महोदय को 23 जुलाई को जनसुनवाई में शिकायत की गई थी जो बाकायदा दर्ज की गई उसके बावजूद आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है और जनता परेशान है