नगर घोड़ाडोंगरी के भवानी चौक के जितेंद्र चौकसे वेल्डिंग वर्कशॉप के सामने के भोले के दरबार में सावन माह के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा हर सोमवार भंडारा किया जा रहा है। नगर की मुख्य सड़क से गुजरने वाले राहगीरों के अलावा नगर वासी इस भंडारे में भोले बाबा के खिचड़ी के प्रसाद का भंडारे का आनंद उठा रहे हैं।घोड़ाडोंगरी सारणी मुख्य सड़क पर हर सोमवार को भोले के भक्तों द्वारा यहां पर भंडारा किया जा रहा है जिसमें प्रमुख रूप से श्री कैलाश साहू जितेंद्र चौकसे राजेश पाटले, दीपक धुर्वे, नरेंद्र उईके, दशरथ साहू, मनोहर भोरवंशी, अजय खादीकर सहित मोहल्ले के श्रद्धालुओं द्वारा इस आयोजन में बढ़-चढ़कर सहयोग किया जाता है।







