*अहिरवार समाज संघ मध्यप्रदेश के श्री माधव सिंह अहिरवार को प्रदेश प्रवक्ता बनाया शहीद वीर मनीराम अहिरवार परिवार की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं*

*अहिरवार समाज संघ मध्यप्रदेश के श्री माधव सिंह अहिरवार को प्रदेश प्रवक्ता बनाया शहीद वीर मनीराम अहिरवार परिवार की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं*
_________________________
मूलचन्द मेधोनिया पत्रकार भोपाल
_________________________
भोपाल। अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के सरोकारी, समाजसेवी श्री माधव सिंह अहिरवार जी भोपाल की राजधानी से लेकर सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में अलख जगाने, गुरु रविदासिया धर्म का प्रचार प्रसार कर समाज के उत्थान के लिए समर्पित भाव से सक्रिय रहते है।

श्री माधव सिंह मध्यप्रदेश में रविदासिया कौम के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद वीर मनीराम अहिरवार जी को राष्ट्रीय शहीद का दर्जा दिलाने के आंदोलन में हर समय आवाज उठा कर वह समाज के महान क्रांतिकारी को जो सम्मान नही मिला जिनकी भोपाल जिले भर में गुरु रविदास जी महाराज की महायात्रा के दौरान शासन/प्रशासन तक आवाज उठाने का प्रयास कर रहे है। जिनकी सक्रिय सेवाओं को देखते हुए अहिरवार समाज संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश अहिरवार जी की सहमति से एवं अहिरवार समाज संघ महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती संगीता गोलिया जी की अनुशंसा से अहिरवार समाज संघ के संस्थापक माननीय श्री अमान सिंह नरवरिया जी ने श्री माधव सिंह अहिरवार को अहिरवार समाज संघ का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

श्री अहिरवार जी को प्रदेश प्रवक्ता बनाने पर अमर शहीद वीर मनीराम अहिरवार जी के परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा की है कि वह शहीद मनीराम जी को सम्मान दिलाने के लिए पूरे संगठन के माध्यम से आवाज उठाने का भरसक प्रयत्न करेंगे।