*श्री बी. सी. बरगेले जी के देहांत के बाद होगा 11 अगस्त को श्रद्धांजलि कार्यक्रम*
_________________________
मूलचन्द मेधोनिया पत्रकार भोपाल
_________________________
नर्मदापुरम। अहिरवार समाज संघ के संरक्षक श्री बी. सी. बरगेले जी का निधन 6 अगस्त 2024 को उनके निवास नर्मदापुरम में हो गया था। जिसमें अहिरवार समाज समेत विभिन्न सामाजिक नागरिकों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। तथा उनकी अंतिम यात्रा में हजारों जनसमुदाय ने शामिल होकर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
बरगेले जी समाज सुधार के कार्य करते थे। वह समाज में चल रही झूठी मान्यता, अंधविश्वास सहित कुरीतियों के बहिष्कार करने के सदैव पक्ष में रहते थे। उनके मरणोपरांत उनके परिवार व पुत्र के द्वारा निर्णय लिया है कि हमारे पूज्य पिताजी की भावना के अनुरूप मृत्यु भोज, गंगभोज जैसा आडंबर न कर श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखा गया है।
अहिरवार समाज संघ के संस्थापक चौधरी अमान सिंह नरवरिया पूर्व टीआई, प। श्री राजेश अहिरवार प्रदेश अध्यक्ष, श्री माधव सिंह अहिरवार प्रदेश प्रवक्ता, श्रीमती संगीता गोलिया प्रदेश महिला अध्यक्ष, श्री मूलचन्द मेधोनिया प्रदेश मीडिया प्रभारी अहिरवार समाज संघ मध्यप्रदेश के सभी पदाधिकारियों ने श्री बरगेले जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि बरगेले परिवार के द्वारा जो रसोई, मृत्यु भोज नहीं करने का फैसला लिया है यह समाज के लिए प्रेरित करेगा कि सामाजिक नागरिक मृत्यु भोज को बंद कर एक आदर्श समाज बनाने के लिए अग्रसर होगें।







