50 लाख की टँकी गिरने की कगार पर, हो सकता है बड़ा हादसा : घटिया निर्माण की कहानी

प्रकाश सराठे

घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मेहकार के ग्राम हीरावाडी में नल जल योजना के तहत ग्राम हीरावाडी में लगभग 50 लाख की राशि से 6 माह पूरे बनाई गई टंकी अभी से सिपेज हो रही है एवं गांव में पाइपलाइन के लिए खोदी गई नाली एवं क्रॉसिंग में सड़क को जगह-जगह से छत विचछत कर
फोड़ी गई अभी तक सीसी सड़क का निर्माण नहीं किया गया एवं खोदी गई नाली में बारिश के पानी से कीचड़ हो गया है एवं ग्रामीणों को आम परेशानी का सामना करना पड़ रहा है पाईपलाइन को नाले में ऊपर से डाल दिया गया पाईप ऊपर होने के कारण पाईप फूटने की संभावना है एवं कई मकान घर में अभी तक पाईप लाईन नहीं पहुचाई गई ग्राम हिरावाडी के

ग्रामीण भगवान दास सिनोटिया राजू बडीया मारूति बघेल सिताराम मलैया कैलाश मलैया हंसराज पटेल कमलेश पटेल अनिल मलैया हरिकेश चौरै पंजाब मलैया द्वारा बताया गया यह नल जल योजना के तहत बनाई गई पानी टंकी लगभग 50लाख की लागत से बनाईं गई 6महिने हो गये अभी तक चालू नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है पेयजल सप्लाई चालू नहीं होने से ग्रामीणों को अब हुए एवं हैंडपंप का सहारा लेने के लिए विवश होना पड़ रहा है इसके लिए कई बार ग्रामीणों ने पी एच ई के इंजीनियर ग्राम सरपंच एवं वरिष्ठ

अधिकारियों को सूचना देने के बावजूद आज तक ग्राम हीरावाड़ी में पेयजल सप्लाई शुरू नहीं हो पाई है ग्रामीणों ने बताया कि टांका निर्माण कार्य का काम भी बहुत ही घटिया किया गया है शुरू होने से पहले ही टंकी में सिपेश आ गया है और जहां टंकी का निर्माण किया गया है वहां भी जीण अवस्था में है ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि ठेकेदार एवं इंजीनियर की लापरवाही के कारण आज तक ग्राम में पेयजल सप्लाई शुरू नहीं हो सकती है ग्रामीणों को हर घर नल हर घर जल योजना के तहत कनेक्शन वितरित करना था परंतु 6 माह बीत जाने के पश्चात ग्रामीणों को

कनेक्शन वितरित नहीं किए गए हैं इधर सीताकामत पंचायत के मयावानी मैं भी हर घर नल हर घर जल के तहत बोर का खनन किया गया है परंतु यहां भी टंकी का अब आज तक निर्माण नहीं किया गया है ग्रामीणों ने सी शीघ्र रही टांका निर्माण करने की मांग उच्च अधिकारियों से की है ग्राम पंचायत मेहकार मैं भी घर-घर कनेक्शन देने के लिए ठेकेदार द्वारा सीमेंट रोड के बीचो-बीच से नाली खोद दी गई है जिसकी ग्रामीणों ने पूर्व में उच्च

अधिकारियों को शिकायत कर सीसी रोड को दुरुस्त करने की मांग की थी परंतु आज पर्यंत तक ठेकेदार द्वारा उक्त सड़क को ठीक नहीं किया गया है ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से शीघ्र ही सड़क को दुरुस्त करने की मांग प्रशासन से की है