खंडवा।। श्रावण मास में भगवान शिव के पूजन का विशेष महत्व है और यदि पुष्य नक्षत्र व हरियाली अमावस्या का संयोग हो तो शंकर जी की आराधना का फल कई गुना बढ़ जाता है। ऐसे ही शुभ मुहुर्त में आनंद उत्सव समिति खंडवा के तत्वावधान में एक लाख इक्कावन हजार पार्थेश्वर शिवलिंगों का निर्माण कर पूजन का आयोजन किया जा रहा है। समिति के कौशल मेहरा एवं निर्मल मंगवानी ने बताया कि पार्थेश्वर शिवलिंगों का निर्माण कर पूजन करने वालों को विशिष्ट फलों की प्राप्ति, अकाल मृत्यु के
भय से मुक्ति के साथ अखंड लक्ष्मी की प्राप्ति होती है। यह आयोजन सिहाड़ा रोड मेडिकल कालोनी स्थित शिव मंदिर प्रांगण में 4 अगस्त रविवार सुबह 10 से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। आनंद उत्सव समिति के समस्त सदस्यों द्वारा सभी धर्मप्रेमी जनता से पार्थेश्वर शिवलिंग निर्माण एवं पूजन के इस पुण्य आयोजन में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।







