*1 अगस्त को होगी सूरत के संत जगदीश भाई साहब व्दारा आरती एवं अमृतवाणी वर्षा*

नरेन्द्र मालाकार

 

खंडवा।। सिंधी कॉलोनी स्थित प्राचीन भगवान श्री झूलेलाल मंदिर में समस्त सिंधी समाज द्वारा श्री झूलेलाल नवयुवक मंडल एवं श्री झूलेलाल समर्थ पैनल के संयुक्त तत्वावधान में चालिहा पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया जा रहा है। इस दौरान मंदिर में प्रतिदिन धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। यह जानकारी देते हुए मंडल अध्यक्ष मोहन दीवान एवं प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि श्री झूलेलाल समर्थ पैनल व्दारा गुरूवार 1 अगस्त को रात्रि 7 बजे सूरत के संत जगदीश भाई साहब के सानिध्य में भगवान

वरुणावतार श्री झूलेलाल जी की आरती पश्चात अमृतवाणी वर्षा का आयोजन होगा। धर्म प्रेमी जनता से श्री झूलेलाल समर्थ पैनल के नरेश लालवानी, बाबू बिनवानी, हितेश लालवानी, किशोर आहूजा, अश्वीन बसंतानी, राजकुमार कृपलानी, पवन सोनी आदि ने सभी धर्म प्रेमी जनता से आयोजन का लाभ लेने की अपील की है।

Comments are closed.