विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया

नरेन्द्र मालाकार

 

खंडवा:-माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खंडवा के अध्यक्ष व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती ममता जैन के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खंडवा के सचिव जिला न्यायाधीश श्री यशवंत मालवीय के समन्वय व जिला विधिक सहायता अधिकारी कुमारी अनुपमा मुजाल्दे के सहयोग से पैरा लीगल वालंटियर श्री मनोज वर्मा द्वारा आज दिनांक 27/07/2024 को ग्राम अमलपुरा के आंगनवाड़ी भवन में उदय सामाजिक संस्था के समन्वय से महिलाओं हेतु विधिक

जागरूकता कार्यक्रम किया। जिसमें ३५आंगनवाडी कार्यकर्ताओं को उन्मुखीकरण प्रशिक्षण के माध्यम से पैरा लीगल वालंटियर श्री मनोज वर्मा द्वारा महिलाओं को विधिक सेवा योजना,घरेलू हिंसा, महिलाओं के अधिकार आदि विभिन्न जानकारी दी गई। इस अवसर पर खालिदा सैयद, सिस्टर प्रमिला, प्रवीण सांवले, काशीराम मशानी, तवस्सूम खान, आदि उपस्थित रहे।