*आंचलिक पत्रकार संघ द्वारा पौधारोपण अभियान प्रारंभ, जिले भर में संगठन से जुड़े पत्रकार समाजसेवियों के साथ विभिन्न स्थानों पर करेंगे पौधारोपण*

नरेन्द्र मालाकार

 

खंडवा (नि प्र)
आंचलिक पत्रकार संघ द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पौधारोपण अभियान प्रारंभ कर दिया गया है। बुधवार को आंचलिक पत्रकार संघ के प्रदेश संभागीय व जिले के पदाधिकारियों सहित सदस्यों की उपस्थिति में औद्योगिक क्षेत्र स्थित तुकोजीराव पवार स्पोर्ट्स गार्डन 2 में पौधारोपण कर इस अभियान की शुरुआत की गई। यहां पर समाजसेवी एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम करने वाले भी पत्रकारों के साथ शामिल हुए। बुधवार सुबह करीब 11 बजे पौधारोपण कार्यक्रम शुरु हुआ। यहां पर आंचलिक पत्रकार संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष ललित शर्मा, प्रदेश सचिव राजेंद्रसिंह पंवार, संभागीय अध्यक्ष सौरभ सचान, प्रदेश प्रवक्ता राजेश पाठक, संभागीय उपाध्यक्ष खुमानसिंह बैस, जिला उपाध्यक्ष अजय

जायसवाल, शैलेन्द्र अड़ावदिया, जिला सहसचिव शकील कादरी, डॉ. मुकेश पांचाल, अनिलसिंह ठाकुर, जितेन्द्र मारू, संदीप गंगराड़े के अलावा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में लगातार कार्य करने वाले बुद्धसेन पटेल, गार्डन के अंबाराम जायसवाल, लोकेश घुड़ावद, मांगीलाल सोलंकी, एकेवीएन के प्रतापसिंह राठौर, लक्ष्मण शर्मा, श्रीमती आशा पटेल, शर्मिजा शुक्ला, रामप्रसाद मंडवर, जितेन्द्र शुक्ला, सीएम शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे। यहां पर सभी ने मिलकर एक पेड़ मां के नाम,

हरियाली महोत्सव के तहत आम, पारस, पीपल, नीम, जामुन के पौधे परिसर में लगाए। पौधारोपण के पश्चात पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सतत कार्य करने वाले बुद्धसेन पटेल का आंचलिक पत्रकार संघ की तरफ से पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर आंचलिक पत्रकार संघ के संभागीय अध्यक्ष सौरभ सचान ने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि हमारे शहर में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में वरिष्ठजन आगे आकर कार्य कर रहे हैं। इससे अन्य लोगों को भी प्रेरणा

मिल रही है। आज आंचलिक पत्रकार संघ ने इनके साथ मिलकर पौधारोपण अभियान की शुरुआत की है। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष ललित शर्मा ने कहा कि आंचलिक पत्रकार संघ ने अभियान प्रारंभ कर दिया है। अब जिले भर में संगठन से जुड़े पत्रकार सामाजिक एवं पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों के साथ मिलकर पौधारोपण अभियान को आगे बढ़ाएंगे और यह अभियान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जारी रहेगा। अंत में सभी का आभार प्रदेश सचिव राजेन्द्रसिंह पंवार ने माना।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.