भाजपा नगर मंडल आमला ने कारगिल विजय दिवस पर किया शहीदो को नमन*

प्रमोद सूर्यवंशी

*भाजपा नगर मंडल आमला ने कारगिल विजय दिवस पर किया शहीदो को नमन*

*कारगिल विजय दिवस पर विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने किया शाहिद परिजनों का सम्मान*

*अमर शहीदो को श्रद्धांजलि अर्पित कर भाजपा आमला के कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ मनाया कारगिल विजय दिवस*

कारगिल युद्ध के 25 वर्ष पूरा होने पर भाजपा नगर मंडल आमला के कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने कारगिल युद्ध में भारतीय सेना के पराक्रम के प्रतीक कारगिल विजय दिवस को उत्साह के साथ मनाया वही , शहीद स्मारक में युद्ध के दौरान वीरगति को प्राप्त अमर शहीदों के बलिदान को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित करी।
आमला सारणी विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे एव भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख के नेतृत्व में कारगिल विजय दिवस मनाया।
भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने आमला स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करी एवम भारत माता की जय, अमर शहीदो के जय घोष लगाए।

वही विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने ग्राम आंधरिया में शहीद स्मारक पर श्रद्धांजली अर्पित करी इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र गढेकर के साथ शहीद परिजनों का सम्मान किया ।
इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख ने लेफ्टिनेंट कालिया और कैप्टन विक्रम बत्रा जैसे शहीदों के बलिदानों को याद किया तो भाजपा नेता चिरोजि पटेल एव अशोक नागले ने कारगिल युद्ध के दौरान दुर्गम भौगोलिक एव विषम परिस्थितियों के बीच भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस एव शौर्य से भरी घटनाओं का उल्लेख भारत के इतिहास में कारगिल विजय दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला । मंडल महामंत्री प्रदीप ठाकुर राजेश पंडोले ने कारगिल विजय दिवस रजत जयंती पर अपने विचार व्यक्त करे।

इस दौरान भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र गढेकर वरिष्ठ भाजपा नेता चिरोंजी पटेल अशोक नागले हरी यादव प्रदीप ठाकुर राजेश पंडोले संजय जैन भोला वर्मा गोपेंद्र सिंह राजेंद्र ढोलेकर मुकेश राठौर नितिन देशमुख मयूर सुर्जेकर गणेश नरवरे नरेंद्र सोनी प्रदीप चौहान विनोद परदेसी अखिलेश गीतकर नितिन खातरकर एल डी साबले जयंत गोहे हरि मालवीय अशोक परिहार समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारिगण उपस्थित रहे।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.