युवाओं ने रक्तदान कर दिया संदेश

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी में आयोजित रक्तदान शिविर में घोड़ा डोंगरी क्षेत्र के युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और खुद भी रक्तदान किया और लोगों को भी प्रेरित करते हुए यह संदेश दिया कि रक्तदान करना बहुत जरूरी है आपका रक्तदान करना किसी के जीवन को बचा सकता है रक्तदान के इस अभियान में युवाओं के साथ बालिकाएं भी पीछे नहीं रही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के गीता वाडीवा,रमनसिंग बघेल,शैलेश कुमार,राजेश बोरखडे ,बी एम ओ डॉ संजीव शर्मा,डॉ सुरेंद्र धाकड ,दुर्गेश सारस्वत,एवं समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोडाडोंगरी स्टाफ कि रक्तदान शिविर को सफल बनाने में प्रमुख भूमिका रही