माताजी मंदिर का भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न

नरेंद्र मालाकार

ग्राम बिल्लौद में माताजी मंदिर का भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआl

किसान संघ के तहसील महा मंत्री नीरज विश्वकर्मा (खाती) द्वारा भूमि पूजन किया गया

 

 

किल्लौद ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बिल्लोद में हरिजन मोहल्ले में माताजी मंदिर निर्माण कार्य के लिए आज भूमि पूजन हुआ, किसान संघ के तहसील अध्यक्ष नीरज विश्वकर्मा द्वारा भूमि पूजन किया गया है। काफी दिनों से ग्रामीणों की मनसा थी कि यहां माताजी का मंदिर बने इसका बेड़ा नीरज विश्वकर्मा द्वारा 51000 की राशि देकर भूमि पूजन का कार्य किया। और अति शीघ्र ही मंदिर का निर्माण कार्य प्रारंभ होगा । भूमि पूजन में उपस्थित ग्राम के सरपंच प्यार सिंह देवड़ा,सचिव नेमीचंद पवार,महेश तोमर, डॉ दिनेश दमाडे, लोकेन्द्र सोलंकी, सुरेश लववंशी आदि भूमि पूजन कार्यक्रम में उपस्थित थे।