*अल हुदा स्कूल में पुरुस्कार वितरण समारोह*

नरेंद्र मालाकार खंडवा से

 

खंडवा, लाल चौकी स्थित अल हुदा इंग्लिश मीडियम स्कूल में शिक्षा सत्र 2023-24 में कक्षा 5 वीं एवम 8वीं में उल्लेखनीय सफलता अर्जित करने वाले 19 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया इस दौरान सोसायटी के सदस्य हाजी हारुन मालानी, पार्षद शेख फ़रीद, असलम गौरी, इस्माईल गौरी, अशरफ गनियानी, मुकीत खान, सईद खान, शाहद अख्तर आदि मौजूद थे, कार्यक्रम का संचालन सोसायटी के अध्यक्ष अज़ीज़ मदनी ने किया, इस अवसर पर छात्र पालक, प्रिंसिपल और स्कूली शिक्षिकाएँ मौजूद थीं