तहसीलदार ,पुलिस चौकी प्रभारी,और पार्षद ने माँ खेड़ापति के साथ पौधों का पूजन कर किया पौधरोपण

 

(घोड़ाडोंगरी)
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत घोड़ाडोंगरी नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 07 वार्ड में “”माँ खेड़ापति माता मंदिर “”के प्रांगण में पार्षद नेहा दीपक उइके के द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
इस कार्यक्रम में पूर्व संसदीय सचिव रामजीलाल उइके ,भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र मालवीय ,मण्डल अध्यक्ष भाजपा राजेश महतो ,घोड़ाडोंगरी तहसीलदार महिमा मिश्रा ,पुलिस चौकी प्रभारी आम्रपाली डहार ,प्रदेश मंत्री दीपक उइके,वरिष्ठ नेता भिकारी लाल भुजवरे,हरिभाऊ पोटफोड़े ,विकास अग्रवाल,राकेश अरोरा ,प्रीतिवर्धन चतुर्वेदी ,डॉ विजय

शर्मा,सुरेन्द्र चौहान ,आभास मिश्रा ,दीपक धोटे ,दशरथ साहू ,सुन्दन धुर्वे द्वारा पौध-रोपण कार्य किया गया। कार्यक्रम के शुरुआत में सभी ने माँ खेड़ापति और पौधों का पूजन किया गया पूजन के पश्चात अथितियों ने खेड़ापति मन्दिर प्रांगण में पौधा रोपण किया गया इस अवसर पर खेड़ापति समिति के सदस्यों ने खेड़ापति मन्दिर के सौंदर्यकरण को लेकर विचार विमर्श किया गया। जिस पर पार्षद नेहा उइके द्वारा नगर परिषद में खेड़ापति मन्दिर के लिए नगर परिषद में दिए गए कामो की जानकारी दी लेकिन शासकीय भूमि नही होने के कारण निर्माण कार्यो में आने वाली तकनीकी समस्याओं से अवगत करवाया।

इस पर तहसीलदार महिमा मिश्रा ने शासन की गाइडलाइन अनुसार कार्यवाही कर समस्या का हल करने का आश्वासन दिया
इस अवसर पर उपस्थित पुलिस चौकी प्रभारी आम्रपाली डहार ने खेड़ापति मन्दिर प्रांगण में सीसीटीवी कैमरा लगाने की अपील की जिस पर समाजसेवी भरत साहू,दीपू सोनारे,भिकारीलाल भुजवरे द्वारा जनसहयोग से कैमरा लगाने पर सहमति प्रदान की गई ।
अंत मे एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम का आभार वार्ड पार्षद नेहा दीपक उइके द्वारा किया गया।