जनसंख्या नियंत्रण कानून” की माँग को लेकर कलेक्ट्रेट पर “जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन” का धरना प्रदर्शन !
जनसांख्यिकीय असंतुलन के समाधान हेतु एडीएम को सोंपा प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन
“ खंडवा।। जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन” द्वारा पूरे देश में धर्म प्रदर्शन कर धरना प्रदर्शन कर देश के राष्ट्रपति प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सोपा गया जिला मुख्यालय जिला मुख्यालय खंडवा में भी जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की अध्यक्ष चारुलता यादव एवं कार्यकर्ताओ के नेतृत्व में खंडवा जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया तथा जनसंख्या विस्फोट एवं जनसांख्यिकीय असंतुलन जैसी भीषण समस्या से उत्पन्न हो रहे संभावित गृहयुद्ध के खतरे को रोकने के के लिए खंडवा एडीएम काशीराम बडोले को प्रधानमंत्री भारत सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा, समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि गुरुवार प्रात 11:00 बजे कलेक्टर कार्यालय में धरना प्रदर्शन के साथ ही बड़ी संख्या में फाउंडेशन के कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में ज्ञापन सोपा गया जिला अध्यक्ष चारुलता यादव ने कहां की
अंधाधुंध संतानोत्पत्ति करने की प्रवृत्ति पर “जनसंख्या नियंत्रण कानून” बनाकर अंकुश लगाने में एक.एक पल की देरी भारत और भारतीय संस्कृति के लिए पूर्व की भांति ही विघटनकारी साबित हो सकती है।भारत जनसंख्या असंतुलन के कारण हुए विघटन के दंश का प्रत्यक्ष भुक्तभोगी है, परन्तु पूर्व की सरकारों की विभाजन के तुरन्त बाद से जारी तुष्टिकरण की नीति के चलते अब फिर से वैसी ही परिस्थितियां निर्मित होती दिखाई दे रही हैं। जिला संयोजक अधिवक्ता सुनीता रेवारी ने बताया कि विभिन्न सामाजिक वर्गों के बीच जनसंख्या का अनुपात वर्तमान अनुपात के अनुसार बनाए रखने के उद्देश्य से “जनसंख्या नियंत्रण कानून” बनाने की माँग को लेकर “जनसंख्या समाधान
फाउन्डेशन” द्वारा विगत लगभग 11 वर्षों से हजारों छोटी.बड़ी सभाएं, धरना.प्रदर्शन, सांसद.संवाद कार्यक्रम, राष्ट्रपति जी सहित महत्वपूर्ण लोगों से भेंट आदि के रूप में राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं संगठन के मुख्य संरक्षक डा. इन्द्रेश कुमार एवं केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सहित 125 सांसदों का समर्थन प्राप्त है। साथ ही “जनसंख्या नियंत्रण कानून” बनाने हेतु समय रहते आवश्यक कदम ना उठाए जाने की स्थिति में निकट भविष्य में विधायक एवं सांसदों सहित
महत्वपूर्ण जनप्रतिनिधियों के घेराव की योजना पर भी संगठन में विचार चल रहा है।जिला मुख्यालय खंडवा पर आयोजित कार्यक्रम में
जनसंख्या समाधान फाऊंडेशन जिला अध्यक्ष श्रीमती चारुलता मंगल यादव द्वारा ज्ञापन का वाचन किया गया, इस अवसर ज्ञापन कार्यक्रम में चारुलता यादव, संरक्षक सुनीता राजेश रेवारी, महापौर श्रीमती अमृता यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष सेवादास पटेल, जिला उपाध्यक्ष सुशील सुजान सिंह राठौड़,जिला उपाध्यक्ष अंजू डॉ राकेश रेवारी, अधिवक्ता छाया शर्मा, महिला मूर्ति के जिला अध्यक्ष इंदुमती दुबे, वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश
थापक, सुनील जैन, श्रीमती संध्या पांडे, प्राची टुटेजा, कामिनी पटेल, रानी कनाडे, पिंकी राठौर, मीना गिरी, अनीता पिल्ले, मोनिका चतुर्वेदी, संगीता यादव, प्रीति वर्मा, सुजान सिंह राठौड़, सुखदेव पटेल, भरत पटेल रमेश चंद्र अवस्थी संतोष पवार छाया वर्मा पुष्पा गोरे, दीप्ति चौहान गुप्तेश्वर सोनी, अधिवक्ता संगठन के समस्त पदाधिकारी शामिल हुए।







