*सद्भावना मंच ने आयुक्त को दिया ज्ञापन।*

नरेंद्र मालाकार खंडवा से

*सद्भावना मंच ने आयुक्त को दिया ज्ञापन।*

खंडवा, नगर निगम आयुक्त नीलेश दुबे से सद्भावना मंच सदस्यों ने आज मुलाकात कर शहर की विभिन्न समस्याओं के बारे में चर्चा की जिसे शीघ्र दूर किया जाए। इसको लेकर ज्ञापन देते हुए मंच अध्यक्ष प्रमोद जैन ने बताया शहर में घूमते हुए आवारा पशुओं के कारण लोग परेशान है जिसके चलते हुए लोगों की जान तक गई है। सख्त कार्रवाई करते हुए इस समस्या से निजात दिलाया जाए। शहर में जगह-जगह बने हुए बेतरतीब स्पीड ब्रेकर के कारण दुर्घटना की संभावना बनी रहती है अतः जहां आवश्यक हो वहां मानक स्तर पर रखे जाएं तथा हर कोई घर के आगे बना लेता है जिसे रोका जाए तथा कार्रवाई की जाए। आनंद नगर मेन

रोड पर मेडिकल कॉलेज तरफ जाने वाले रास्ते के बीचों-बीच ट्रांसफार्मर लगा हुआ है विद्युत वितरण कंपनी अधीक्षण यंत्री द्वारा बताया गया जिससे बड़ी दुर्घटना हो सकती है। शीघ्र हटाया जाए।आयुक्त ने सभी मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र हल करने के लिए आस्वस्त किया। इस अवसर पर पूर्व डीएसपी आनंद तोमर, प्रमोद जैन, सद्भावना सदस्य नेता प्रतिपक्ष मुल्लू

राठौर,पार्षद मोइन खान, गणेश भावसार, डॉ जगदीश चौरे ओम पिल्लै, राजेश पोरपंथ, ललित चौरे, राधेश्याम साक्य,डॉएम एम कुरैशी, एन के दवे,अर्जुन बुंदेला,सुभाष मीणा आदि मौजूद थे।