*बाल संवर्धन व संरक्षण अभियान के तहत शासकीय हाई स्कूल पांझरिया में किया गया जागरूकता शिविर*
माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खंडवा के अध्यक्ष व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती ममता जैन के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खंडवा के सचिव/जिला न्यायाधीश श्री यशवंत मालवीय के समन्वय व जिला विधिक सहायता अधिकारी कु. अनुपमा मुजाल्दे की उपस्थिति में बाल संवर्धन व संरक्षण अभियान के तहत आज दिनांक 03/07/2024 को
शासकीय हाई स्कूल ग्राम पांझरिया जिला खंडवा में विधि जागरूकता कार्यक्रम किया गया एवं पंच-ज योजना के अधीन वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत ग्राम पांझरिया के दूरस्थ क्षेत्र भैरूखेड़ा काकड़ पर 700 पौधे व नवजीवन चिल्ड्रन होम्स खंडवा में 20 पौधे रोपित कर उनके संरक्षण व सुरक्षा का संकल्प लिया गया ।
इस अवसर पर कु. अनुपमा मुजाल्दे द्वारा बच्चों से कहां की शिक्षा एक ऐसी संपत्ति है जिसका क्षय कभी नहीं होता है इसी के साथ उनके द्वारा बच्चों को नालसा की योजना, बालकों के अधिकार, विधिक सेवा योजना व पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण का महत्व आदि की जानकारी दी गई।







