किल्लौद वन विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग का पौधा रोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ

नरेंद्र मालाकार खंडवा से

 

 

किल्लौद , एक पौधा मां के नाम अभियान के अन्तर्गत वन विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त कार्यक्रम अन्तर्गत पौधारोपण किया गया जिसमे विभिन प्रजाति के पौधे रोपित किये गये जिसमे करंज, चिरौल, नीम, वटवृक्छ, पीपल, शीशम, अंजनआदि के पौधे रोपित किये गये जिसमे वन विभाग के वनपरिछेत्र अधिकारी विजयसिंह चौहान एवं किल्लौद बलडी, वन परिछेत्र का पूरा अम्ला एवं स्वास्थ्य विभाग अस्पताल के कर्मचारी भी मौजूद रहे. साथ ही भारतीय किसान संघ तहसील अध्यक्ष श्यामलाल राठौड एवं मंत्री नीरज विश्वकर्मा,( खाती ) पूर्व जनपद अध्यक्ष पंकज पटेल, सरपंच प्रतिनिधि संतोष तोमर, भूरू तोमर, मालूद से पूर्व जनपद प्रतिनिधि मदनसिंह राठौड, बंटी

पटेल सरपंच, जैतापुर से मुंशीराम राठौड, रोसड से राधेश्यामजी बछानिया राधाकिशन राजपूत एवं स्कूल के छात्र छात्राओं का सहयोग भी सराहनीय रहा एवं सभी ने अपने अपने हाथो से पौधे भी रोपे एवं एक पौधे मां के नाम के अभियान को सफल बनाया इसके साथ ही थाना परिसर मे भी पन्द्रह पौधे रौपे गये जिसमे थाना प्रभारी सीताराम चौहान एवं अपना पूरा अम्ला मौजूद रहा