उदयपुरा:_ महाविद्यालय में दीक्षारंभ समारोह नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं हेतु अभिप्रेरण के उद्देश्य से 1 जुलाई से 3 जुलाई महाविद्यालय में आयोजित किया गया ! इस तीन दिवसीय समारोह में प्रत्येक दिवस पृथक पृथक गतिविधियों से छात्रा छात्राओं को लाभान्वित कराया गया l इस समारोह में अभिप्रेरणा के उद्देश्य से नव प्रवेशित छात्र- छात्राओं के समक्ष महाविद्यालय के संकाय गतिविधियों, विभागीय परिचय, पुस्तकालय भ्रमण एवं इसका उपयोग के अलावा पाठयत्तर क्रियाकलापों से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गई। यह तीन दिवसीय समारोह महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती अन्नू बड़कुड़ के निर्देशन में संपन्न कराया गया एवं उन्होंने
नव प्रवेशित छात्र -छात्राओं को छात्र जीवन के प्रत्येक पहलू में अनुशासन बनाए रखने एवं प्रतिदिन महाविद्यालय में अपनी उपस्थिति बनाएं रखने हेतु प्रेरित किया व एनईपी 2020 के संबंध में शैक्षणिक संरचना पर अपना व्याख्यान दिया l इस कार्यक्रम के संयोजक महाविद्यालय के ग्रंथपाल श्री सत्येंद्र कुमार आठिया द्वारा नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को पुस्तकालय का भ्रमण कराया गया एवं उसके उपयोग के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की। इस समारोह का मंच संचालन श्री ओ.पी. वर्मा द्वारा किया गया एवं उनके द्वारा छात्र जीवन में अनुसंधान अवसरों पर चर्चा की। श्री प्रतीक लोधी द्वारा छात्र-
छात्राओं के मध्य रैगिंग- रोकथाम एवं एनएसएस इकाई के संबंध में जानकारियां प्रदान की गई। इस तीन दिवसीय समारोह में डॉ. पार्वती व्याघ्रे, डॉ.श्याम नेमा, श्री मनोज कुमार धुर्वे, संदीप कुमार साहू,
के साथ-साथ अन्य स्टाफ सदस्यगण एवं छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे।







