संत श्री १०८ हरिदास जी महाराज भेड़ाघाट जबलपुर का निधन रविदासिया धर्म संगठन द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित*
*
जबलपुर।
भेड़ाघाट नर्मदा तट जबलपुर में स्थित संत रविदास गुरु आश्रम के महान संत जो कि वर्षों से सतगुरु रविदास जी की वाणी और उपदेश को जन जन में देकर समाज को जागरूक करते हुए, माँ नर्मदा जी भेड़ाघाट में अन्न भोजन भंडार चला कर, गुरु रविदास जी की महिला को आम जनता तक पहुँचाने का महान कार्य करते थे।
यह जानकर बहुत दुख हुआ कि रविदासिया कौम के परम आदरणीय संत श्री हरिदास जी महाराज हमारे बीच नहीं रहे।
अभी हाल में ही 17 जून को राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुखदेव जी महाराज के साथ उनके भेड़ाघाट आश्रम पर रविदासिया धर्म संगठन के लोगों ने उनके दर्शन किये थे। उन्होंने जीवन पर्यन्त गुरु वाणी के प्रचार में समर्पित रहे।
उनके निधन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुखदेव जी महाराज,
प्रभारी श्री धन्नालाल जोड़वाल प्रदेश धर्माचार्य संत श्री रामदयाल शास्त्री जी महाराज,प्रदेश संयोजक श्री राधाकिशनदास जी महाराज, प्रदेशाध्यक्ष श्री माधवसिंह अहिरवार , श्री मूलचन्द मौरे , श्री नरेश राठौर जी, श्री मुकेश चौधरी जी एवं समस्त रविदासिया धर्म संगठन कार्यकर्ताओं कीओर से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। अमर शहीद वीर मनीराम अहिरवार जी के पौता मूलचन्द मेधोनिया जी ने भी महाराज जी के निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि संत श्री के आशीर्वाद से भेड़ाघाट नर्मदा तट पर इतना अच्छा गुरु आश्रम है कि वहां पर रविदासिया कौम के सामाजिक कार्य और शादी विवाह हमेशा होते है।
श्री गुरु रविदास जी महाराज के चरणों में अरदास है कि दिवंगत संत श्री जी की आत्मा को अपने बेगमपुरा धाम में स्थान देकर मोक्ष प्रदान करें ।
Comments are closed.