अध्यक्ष की मौजूदगी में सभापतियों ने सीएमओ के खिलाफ लाया निंदा प्रस्ताव

सीएमओ ने कहा कि फर्जी कामों पर रोक लगाना है नाराजगी का कारण

घोड़ाडोंगरी
नगर परिषद में शुक्रवार को पीआईसी की बैठक का आयोजन सभापतियों एवं अध्यक्ष की उपस्थिति में किया गया जिसमें अभिमत से सीएमओ सहित एक अन्य कर्मचारियों को हटने को लेकर निंदा प्रस्ताव पारित किया गया साथ ही एक अन्य कर्मचारियों की बहाली का प्रस्ताव बैठक के दौरान लिया गया।
बैठक के संदर्भ में मिली जानकारी  के अनुसार पार्षदों के आरोप है कि परिषद में पिछले 1 साल से पार्षदों की अनदेखी हो रही है सीएमओ मनमर्जी से कार्य कर रहे हैं पार्षद अपने वार्ड में ही ठगा महसूस कर रहा है।

नेताओं के मुताबिक परिषद के माध्यम से उनके किसी तरह के कोई काम नहीं हो रहे हैं वार्ड में मिट्टी मुरूम नाली स्ट्रीट लाइट साफ सफाई जैसे महत्वपूर्ण कार्य नहीं हो रहे हैं। पार्षदों द्वारा बताए गए कार्यों को भी अनदेखा किया जा रहा है। जिसके कारण पार्षदों में भारी है आसंतोष व्याप्त है । उन्होंने बताया कि सीएमओ की मनमर्जी की वजह से एक ईमानदार कर्मचारी को निकाला गया जिसे वापस लाने के लिए बैठक में प्रस्ताव लिया गया है साथ ही सीएमओ के खिलाफ निंदा प्रस्ताव एवं एक अन्य कर्मचारियों को हटाने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया है ।

वही इस संदर्भ में सीएमओ ऋषिकांत यादव का कहना है की अध्यक्ष के पास से दो एवं उपाध्यक्ष के पास से एक कर्मचारी का वेतन आहरण किया जाता था जिसे पिछले एक वर्ष से रोका गया है उन्होंने बताया कि अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित पीआईसी के सदस्य एक लाख से कम के काम खुद करना चाहते हैं । मेरे द्वारा वार्षिक टेंडर लगाए गए हैं जिसकी दरे आ जाएंगी उस हिसाब से नियमानुसार काम किया जाएगा इसलिए सब की आंखों में खटक रहा है