खेत में कब्जे की बात को लेकर की गई हत्या, सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
थाना हरसूद अन्तर्गत खेत में कब्जे की बात को लेकर की गई हत्या, सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
खंडवा, 30.06.24 :-
हरसूद थाना क्षेत्र मे दिनांक 29.06.2024 को ग्राम बोथिया स्थित विवादस्पद भूमि में बोनी करने से रोकने पर हुये विवाद पर भगवानदास, रमेश, प्रमोद राठौर व दिनेश मीणा के व्दारा गाली गलौच कर एक राय होकर जान से मारने की नियत से ट्रेक्टर चालक भगवानदास के व्दारा नारायण कोरकू के उपर ट्रेक्टर चढाकर गंभीर चोट पहुंचाने पर ट्रेक्टर चालक भगवानदास व उसके साथी रमेश राठौर, प्रमोद राठौर व दिनेश मीणा के विरूद्ध फरियादी संदीप उर्फ सोनू पिता लखन लाल नागवेल जाति कोरकू उम्र 28 साल निवसी दगरखेडी थाना हरसूद की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 334/2024 धारा 307,34 भादवि 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जो गंभीर अवस्था में अस्पताल लाये जाने तक मृत्यु हो जाने पर अपराध धारा 302 भादवि बढ़ाई गयी।
एसपी ने घटनास्थल का लिया जायजा, दिए थे जल्द गिरफ्तारी के निर्देश
इस प्रकरण की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक श्री मनोज राय और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी मौके पर पहुंचे। उन्होंने विवेचना अधिकारी एसडीओपी हरसूद श्री लोकेन्द्र सिंह ठाकुर को हरसूद थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।
विवेचना के दौरान की गयी कार्यवाहीः-
घटना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी भगवानदास, रमेश राठौर, प्रमोद राठौर निवासी ग्राम मांदला थाना छिपाबड जिला हरदा व दिनेश मीणा निवासी ग्राम बारंगी थाना छिपाबड जिला हरदा की तलाश पतारसी कर खिरकिया तरफ जाते समय ट्रेक्टर सहित रोककर अपराध सदर में पूछताछ करते जुर्म स्वीकार करने पर विधिवत घटना में प्रयुक्त बिना नम्बर का न्यू फार्मट्रेक ट्रेक्टर व घटनास्थल आने में उपयोग की गयी कार को मौके से जप्त किया एवं आरोपीगणो को गिरफ्तार कर दिनांक 30.06.24 को माननीय न्यायालय हरसूद के यहा पेश किया गया जहां से सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
जप्त वाहन:-
1. न्यू फार्मट्रेक ट्रेक्टर बिना नम्बर का 2. टाटा टियागो कार।
आरोपीगणो का आपराधिक रिकार्ड –
आरोपी भगवानदास के विरूद्ध थाना छिपाबड जिला हरदा में मारपीट, गाली गलौच, अवैध हथियार रखने व हत्या सहित कुल 04 अपराध, आरोपी वकील प्रमोद राठौर के विरूध मारपीट, विस्पोटक अधिनियम, जान से मारने का प्रयास व हत्या सहित कुल 05 अपराध, आरोपी दिनेश मीणा के विरूद्ध मारपीट, जान से मारने की धमकी, हत्या का प्रयास व हत्या सहित कुल 02 अपराध पंजीबद्ध है।
सराहनीय भूमिका:- थाना हरसूद के उप निरीक्षक सुशा परते, सउनि नरेन्द्रसिंह वर्मा, प्रआर 652 वीरसिंह राजपूत, प्रआर 251 लक्ष्मीनारायण चोरे, आरक्षक 616 दिलीप बोरखेडे, आरक्षक 421 रघुवीर जाटव, आरक्षक 748 लक्ष्मीनारायण देवडा, आरक्षक 629 राजमाल चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।







