भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के साथ खंडवा संसदीय क्षेत्र में सभी बूथों पर सुना मन की बात कार्यक्रम,
सांसद विधायक महापौर एवं पार्टी पदाधिकारीयो ने सुना मन की बात कार्यक्रम,
प्रधानमंत्री जी का ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ अभियान पर्यावरण संरक्षण में मील का पत्थर बनेगा, सांसद श्री पाटिल
खंडवा ।। देश में कई प्रधानमंत्री हुए लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल की बात ही अलग है एक और जहां पूरे देश मैं सर्वांगीण विकास किया जा रहा है, वही गरीब कल्याण की योजनाओं के माध्यम से जन-जन को योजना का लाभ सीधे प्राप्त हो रहा है, प्रधानमंत्री जी की मन की बात कार्यक्रम पूरे देश की जनता सुनती है, कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री सीधे देश की जनता से रूबरू होते हैं, समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि रविवार को प्रसारित मन की बात कार्यक्रम को पूरे देशवासियों के साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भोपाल के विधानसभा के बुथ क्रमांक 302 एवं प्रदेश अध्यक्ष वी. डी शर्मा ने पन्ना नगर के वार्ड क्रमांक 25 बुथ क्रमांक 211 में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना, खंडवा संसदीय क्षेत्र में भी बुथ स्तर पर यह कार्यक्रम देखा गया,
सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने भी बुरहानपुर में वार्ड क्रमांक 28 बहुत क्रमांक 206 पर मन की बात कार्यक्रम को सुना जिला मुख्यालय खंडवा में विधायक कंचन मुकेश तनवे ने भैरव तालाब वार्ड के एक छोटे कार्यकर्ता मनोज बेस के निवास पर यह कार्यक्रम पार्टी कार्यकर्ताओं एवं उनके परिजनों के साथ देखा, महापौर अमृता अमर यादव ने भी कुंडेश्वर वार्ड में वार्ड वासियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम सुना, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी सुरेश वानखेड़े ने भी पंजाब कॉलोनी में अधिवक्ता प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक देवेंद्र सिंह यादव के निवास पर पार्टी पदाधिकारी के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना, मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद विधायक कंचन तनवे ने कहा कि कहा कि प्रधानमंत्री जी की मन की बात कार्यक्रम हर क्षेत्र में सकारात्मक माहौल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है। प्रधानमंत्री जी ने ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ अभियान के तहत सभी
कार्यकर्ताओं को एक पेड़ लगाने का आह्वान किया है, इस अभियान का पर्यावरण संरक्षण में विशेष योगदान होगा, महापौर अमृता यादव ने मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद कहा कि प्रधानमंत्री जी का ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ अभियान पर्यावरण संरक्षण में मील का पत्थर साबित होगा। पूरे प्रदेश भर में करोड़ो पौधे इस वर्ष लगाए जाएंगे, खंडवा में भी हम पौधारोपण का बड़ा कार्यक्रम आयोजित करेंगे, और बड़ी संख्या में हम सब मिलकर पौधारोपण करेंगे, नगर के सभी नागरिक एवं सभी भाजपा कार्यकर्ता मां के सम्मान में एक पौधा अवश्य लगाएं, मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने पर्यावरण संरक्षण की बात पर जोर दिया, पौधारोपण आज की आवश्यकता है, एक पेड़ मां के नाम अभियान जन सहयोग से सफल होगा, यह अभियान पर्यावरण संरक्षण में मिल का पत्थर साबित होगा, प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने जब से दायित्व संभाला है कई नवाचार किए हैं विविधताओं से भरे देश को एक साथ लाने और नवाचार के माध्यम से सकारात्मक विचार लाने में मन की बात कार्यक्रम की विशेष भूमिका है, प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि जनप्रतिनिधियों के साथ ही जिला अध्यक्ष सेवादास पटेल, महामंत्री राजेश तिवारी, अरुण सिंह मुन्ना, सूरजपाल सिंह,
हरीश कोटवाले दिनेश पालीवाल, नगर अध्यक्ष सुधांशु जैन, आशीष राजपूत जिले के सभी मंडलों के अध्यक्षो पदाधिकारी ने भी अलग-अलग वार्डों में कार्यकर्ताओं के साथ मां की बात को सुना, विधायक कंचन तनवे के साथ प्रवक्ता सुनील जैन, संदेश गुप्ता ,सुनील पाटिल, दिनकर देशमुख हेमंत पाटील, भूरु यादव, बिट्टू तिवारी, राकेश जैन दशरथ सेन आलोक बेस राधेश्याम सेन और वार्ड के कार्यकर्ताओं ने मां की बात कार्यक्रम सुना इस अवसर पर किरण बेस मनोज देश ने विधायक कंचन तनवे का स्वागत किया,







