जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की कार्यकारिणी घोषित खंडवा जिला अध्यक्ष चारु मंगल यादव एवं संयोजक सुनीता रेवारी घोषित*
*जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की कार्यकारिणी घोषित खंडवा जिला अध्यक्ष चारु मंगल यादव एवं संयोजक सुनीता रेवारी घोषित*
जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट हेमांगी अरोरा के निर्देशानुसार प्रदेश के समस्त जिलों की कार्यकारिणी घोषित की गई।
जिसमें मुख्य संरक्षक डॉ इंद्रेश कुमार ,राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी, महिला विंग प्रभारी एवं राष्ट्रीय संयोजक ममता सहगल, महिला विंग राष्ट्रीय अध्यक्ष वंदना त्यागी के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश महिला विंग की खंडवा जिला कार्यकारिणी की घोषणा प्रदेश संरक्षक नेहा बग्गा के संरक्षण में की गई।
जिसमें खंडवा जिला अध्यक्ष चारु मंगल यादव एवम संयोजक सुनीता रेवारी को बनाया गया।
अध्यक्ष चारु मंगल यादव ने बताया कि यह संस्था जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने के समर्थन में जिले में कार्य करेगी। लोगों में बढ़ती जनसंख्या के प्रति जागरूक करने हेतु अभियान चलाए जाएंगे। साथ ही जनसंख्या नियंत्रण समाधान हेतु शहर के वरिष्ठ नागरिक एवं बुद्धिजीवियों को इस अभियान से जोड़ा जाएगा। काफी लंबे समय से जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने के लिए कई संस्था एवं जागरूक लोगों द्वारा प्रयास भी किए गए हैं। मगर
अभी तक इसका हल निकल नहीं पाया है। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन द्वारा जनसंख्या नियंत्रण कानून के लिए शहरों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता के तहत कार्य किए जाएंगे। खासकर महिलाओं एवं युवाओं को इस अभियान के द्वारा जागरूक किया जाएगा।
संस्था द्वारा आज प्रथम मीटिंग रखी गई जिसका उद्देश्य 11 जुलाई जनसंख्या दिवस के उपलक्ष में जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने हेतु कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सोपा जायेगा।
जिसमें उपस्थित सदस्य प्रदेश मीडिया प्रभारी हर्षा ठाकुर,कामिनी पटेल,प्राची टुटेजा,संगीता सेन,रंजना शर्मा,आंचल पाटीदार शामिल हुई।







