अपनी कार्यशाली को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाली घोड़ाडोंगरी विधायिका रविवार के दिन एक सेवानिवृत शिक्षक के विदाई समारोह में पहुंची थी, भाजपा के बूथ महामंत्री रंगलाल उईके के साथ सिवनपाट क्षेत्र का मोटरसाइकिल से दौरा किया वही गाड़ी रोक कर ग्रामीणों से समस्याएं जानी, इस दौरान विधायक गंगा उईके भाजपा के कार्यकर्ता रहे स्वर्गीय बालाराम भोरसे के परिवार से मिली, वही नव दांपत्य जीवन पर प्रवेश करने पर रंगलाल उईके एवं उनकी पत्नी को शुभकामनाएं दी
क्षेत्र के लोगों ने सड़क एवं नल जल की समस्या से विधायक गंगा उईके को रूबरू कराया। दौरे में उनके साथ वरिष्ठ नेता विवेक जैन, विकासखंड विधायक प्रतिनिधि इंदल यादव, विधायक प्रतिनिधि सिद्धार्थ बिहारे, सरपंच पांडू सिंह मंडल महामंत्री वासु प्रधान मुख्य रूप से उपस्थित रहे







