भारतीय किसान संघ किल्लौद तहसील की नवीन कार्यकारिणी के सदस्यों का हुआ पुष्पहार से स्वागत
किसान संघ के तहसील महामंत्री नीरज विश्वकर्मा ( खाती)ने 51000 हजार रुपए की राशि माता जी के चबूतरे निर्माण कार्य के लिए प्रदान की।
किल्लौद तहसील ईकाई की नवीन कार्यकारिणी सिंगाजी धाम मे गठन करने के पश्चात पहली बार सिंगाजी मंदिर किल्लौद मे नवीन कार्यकारिणी के सदस्यों का पुष्पाहार से स्वागत किया गया इसके पश्चात तहसीलदार के छुट्टी पर होने के कारण बाबू को ग्यापन सौंपा गया जिसमें नहर संबंधित समस्याओ मे प्रमुख रूप से अभी तक 40प्रतिशत पेटियों तक पानी नही पहुंच पाया इसका प्रमुख कारण 50एकड पर पेटी लगाना जिससे मानलो एक लाईन में पांच पेटियां है तो पहली के पश्चात कुछ कम दूसरी के पश्चात फिर कम तीसरी फिर कम के पश्चात प्रेशर डाउन हो जाता है
और अंतिम दोनो पेटियों तक पानी पहुंच ही नही पाता है इसप्रकार 40प्रतिशत पेटियो तक अभी तक पानी नहीं पहुच पाया है कृपया प्रशासन को अपना ध्यान केन्द्रित कर सुधार किया जाये साथ हीप्रत्येक किसान की मेड तक पाइप दबाये जाए, बिजली बिल भारी भरकम दिया जा रहे है ,पंजीकृत मूंग की उपज किसानो से अति शीघ्र खरीदी शुरू की जाए क्योंकि खरीफ की बोवनी के समय किसानो को पैसौ की आवश्यकता सबके अधिक होती हैं अतः अतिशीघ्र प्रशासन उपरोक्त समस्याओं का निराकरण करे ,बैठक मे किल्लौद से ब्रजमोहन अग्रवाल, किशनलाल मीणा. धनसिंग मीणा. पंकज पटेल अमरसिंह माल्या
संतोष तोमर सरपंच झींगादड से रमण मीणा |सतीष मीणा मिनांवा से सत्यनारायण यादव. पूनम यादव. अंबाखाल से कोमल साद जैतापुर से जयनारायण साद खेडीपुरा से गजराजसिंह. नेकसिंह. लछोरा से असलम खान. पाटाखाली से तोताराम चौहान बलियापुऱा से रवि राठौड. मालूद से छोगमल चौहान लेखराज पंवार. धनवानी से रसीद खांन एव. गुलमोहम्मद. इसके पश्चात बिल्लौद से आनंदसिंह कलम प्यारसिंह सरपंच नीरजसिंह खाती ने अपनी स्वेच्छा से भारतीय किसान संघ
तहसील किल्लौद की कार्यकारिणी मे मंत्री का दायित्व मिलने पर खुश जाहिर करते हुये अपने गृहग्राम बिल्लौद के अपने हरिजन मोहल्ले के साथियों जिनमें दिनेश दमाडे, तुलसीराम कडोले,सुरेश सूर्यवंशीजी की मौजूदगी मे इक्यावन हजार रुपये की राशि माताजी के चबूतरे के लिये प्रदान की भारतीय किसान संघ अध्यक्ष का दायित्व पुनः सौंपा जाने पर खुशी जाहिर करते हुये श्यामलाल राठौड ने अपने उद्बबोधन मे कहा कि किसानो का हित सर्वोपरि होगा और किसानो की समस्याओं के लिये अपनी
सम्पूर्ण टीम के साथ दायित्व का निर्वाह करते हुए समाधान करवाने के लिये प्रशासन से आवेदन निवेदन अन्यथा भाकिसं की मर्यादानुसार धरना प्रदर्शन आंदोलन भी किया जाएगा अंत मे नवनियुक्त मंत्री ने स्वागत समारोह मे पधारे सभा सम्मानियों का आभार प्रकट कर नवनियुक्त टीम के मार्गदर्शन करने एवं साथ देने का आव्हान किया।







