*संत श्री शिवकुमार जी (मंडला वाले गुरु जी) की समाधि पर संत कबीर साहेब जी की जयंती पर पूनम पर्व मना कर दी जायेगी श्रद्धांजलि*
भोपाल। रविदासया कौम को जगाने वाले गढा़ मंडला में जन्म एक महान क्रांतिकारी संत जो कि जिला रायसेन तहसील देवरी के ग्राम टिमरावन में अपना आश्रम बना कर समाज कल्याण करते हुए जनजागृति, संत, गुरुओं, महात्माओं की वाणी का बखान करते हुए। मध्यप्रदेश में लोकप्रिय संत के आदर्श के तौर पर छवि बना कर हजारों लोगों को जो कि हर, जाति वर्गों के लोगों ने मंडला वाले गुरु जी से दीक्षा लेकर अपना अराध्य गुरु स्वीकार किया।
पूज्य संत शिवकुमार जी ने दिनांक 5 जून 2024 को अपनी देह त्याग कर दी है। जिनकी समाधि स्थल टिमरावन आश्रम में संत कबीर साहेब जी के प्रकट दिवस पर उनके शिष्यों द्वारा 22 जून 2024 को *पूनम पर्व* के रूप में मनाते हुए संत समागम, सत्संग, भजन कीर्तन करते हुए गुरु देव जी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इस अवसर पर अखिल भारतीय रविदासया धर्म संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत श्री सुखदेव महाराज जी श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु पधार रहे है।
संत शिवकुमार जी की समाधि पर श्रद्धा सुमन अर्पित व नमन करने हेतु अखिल भारतीय रविदासया धर्म संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री माधव सिंह अहिरवार जी, प्रदेश के रविदासया धर्म के धर्माचार्य आचार्य श्री रामदयाल शास्त्री जी, महंत श्री राधा किशन महाराज जी, पं.ओंमकार शास्त्री जी एवं मध्यप्रदेश के सैकड़ों रविदासया कौम के साधु, संत, महात्मा, इत्यादि सहित हजारों की संख्या में संत जी के अनुयायी जन और रविदास वंशीय समाज के सैकड़ों समाज सेवी महिला/पुरुष व सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी गुरु देव जी की समाधि पर पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।
संत श्री शिवकुमार मंडला वाले गुरु देव जी की समाधि स्थल पर पूनम पर्व के रूप में मनाते हुए श्रद्धांजलि आयोजन पर अमर शहीद वीर मनीराम अहिरवार जी के परिवार की ओर से एवं उनके उत्तराधिकारी मूलचन्द मेधोनिया पत्रकार की ओर से श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके श्री चरणों में कोटि कोटि नमन।







