खंडवा संयुक्त कृषक संगठन की खंडवा जिला बैठक देवनारायण चौक स्थित पुरानी अनाज मंडी में संपन्न हुई इसके उपरांत आज अपर कलेक्टर महोदय को किसानों की समस्याओं बाबत ज्ञापन दिया गया उसमे बताया गया जिसमें 2020 से 2024 रवि खरीफ सीजन की बीमा घोटाले को लेकर संगठन के द्वारा 10 बार मांग कर ज्ञापन दे चुका है ।जिसकी बीमा घोटाले की निष्पक्ष जांच हो एवं सैटेलाइट सर्वे के नाम पर रिपोर्ट बनाकर किसानों को फसल बीमा के लाभ से वंचित किया गया है जबकि बीमा नीति में सैटेलाइट सर्वे का प्रावधान नहीं है वर्तमान में 8 छोटी बीज कंपनियों पर कार्यवाही की गई जबकि जांच का दायरा जिले
की सभी भी समितियां एवं कंपनियों तक नहीं रखा गया इसलिए दोबारा जांच कर कार्यवाही करें ।बीच प्रमाणीकरण संस्था शक के घेरे में है पूर्व में ज्ञापनों में जानकारी मांगी गई थी जो अभी तक उपलब्ध नहीं हुई है जो कि इसकी कार्य शैली पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करती है जिले में सभी समितियां में खाद की आपूर्ति तत्काल प्रभाव से की जावे एवं खाद वितरण प्रणाली की व्यवस्था में डिस्पैच आईडी को तत्काल आदेश दिया जाए ताकि समय पर खाद वितरण हो सके खंडवा उदवंत सिंचाई योजना में 84 गांव में सिंचाई परियोजना स्वीकृत हुई है उन गांव की सूची दी जाए एवं जीरवन गांव को राजगढ़ बांध एवं खंडवा उदवंत सिंचाई योजना
से वंचित किया गया है उसे भी योजना में शामिल किया जावे एवं खालवा तहसील में लगातार जंगली शुवर से किसानों की मक्का मूंगफली की फसल को क्षति पहुंचाई जा रही है जिसे शीघ्र निराकरण कर किसानों की क्षति की पूर्ति की जावे इन बिंदुओं को लेकर आज अपर कलेक्टर महोदय फॉरेस्ट विभाग को ज्ञापन दिया गया जिसमें जिला अध्यक्ष नरेंद्र पटेल, आशीष बरोले, देवराम यादव, रमेश राजपूत, रमेश कानवा ,नितेश पटेल, मुकेश मालवीय,शशि कुमार मिश्रा, दिलीप सिंह यादव, राहुल खोरे, दिलीप सिंह जाधव, सेवकराम,शोरभ छलोत्रे जिला मीडिया प्रभारी जय पटेल विवेक गुप्ता व अन्य किसान उपस्थित रहे।







