खंडवा (लोकेंद्र तिरोले)पुलिस अधीक्षक खंडवा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खंडवा के निर्देशन तथा एसडीओपी हरसुद के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी धनगांव निरीक्षक विजय वर्मा के द्वारा आरोपी आरोपी शंकर पिता गंगराम गुर्जर उम्र 50 साल निवासी पलासी एवं प्रवीण पिता गजानंद गुर्जर उम्र 26 साल निवासी पोखर एवं खुश्याल ऊर्फ खुशाल पिता सुशीलचंद्र गुर्जर उम्र 22 साल निवासी बंझर हाल आनंदनगर चितावद इंदौर की तलाश कर आरोपीयों को गिरफ्तार किया गया एवं घटना में प्रयुक्त लठठ को जप्त कर आरोपीयों को न्यायालय पेश किया गया, जहाँ से उसे खंडवा जेल भेज दिया गया।
आरोपीयों द्वारा फरियादी व उसके भाई जितेन्द्र, मृतक अंकित को पुराने बात एवं झगडा छुडाने की बात को लेकर मां बहन की नंगी-नंगी गालिया देकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। जिससे ईलाज के दौराने अंकित की मृत्यु हो गई।
*सराहनीय भूमिका* थाना प्रभारी निरीक्षक विजय वर्मा, उप निरीक्षक निर्मल कन्नोजे,उप निरीक्षक दिनेश कुमरावत, सह निरीक्षक रामलाल सेलवाने, निरीक्षक दिनेश चिंचे, सहनिरीक्षक आनंदराम पटेल, सहनिरीक्षक गजेन्द्रसिह पंवार, सउनि रमेशचंद गोयल, प्रधान आरक्षक 639 प्रफुल्ल, आरक्षक172 महादेव,आरक्षक 143 निलेश ,आरक्षक 516 प्रमोद,147 ब्रजकिशोर,आरक्षक 771 राहुल एवं प्रआर. जितेन्द्र राठौर सायबर सेल खंडवा, ग्राम पलासी कोटवार कालुराम ढाकसे की भूमिका रही हैं।







