रविदसिया धर्म संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष का मध्यप्रदेश आगमन अनेक कार्यक्रम में होंगे शामिल*

मूलचन्द मेधोनिया

भोपाल।
अखिल भारतीय रविदास या धर्म संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष परम सम्माननीय श्री सुखदेव बाघमरे जी का आगमन मध्य प्रदेश में हो रहा है। प्रदेश भर के रविदसिया कौम में खुशी का माहौल है। सभी उनके स्वागत के लिए तत्पर है। महाराज जी के कार्यक्रम इस प्रकार रहेंगे

दिनांक 17/ 6/20 24 को सुबह 7:00 बजे जबलपुर आगमन होगा 12:00 बजे से 4:00 बजे तक मानस भवन जबलपुर में संत रविदास वंशीय विवाह परिचय सम्मेलन में मुख्य अतिथि रहेंगे। शाम 4:00 बजे से अखिल भारतीय रविदासया धर्म संगठन की विशेष बैठक संत रविदास धाम नर्मदातट ग्वारीघाट में होगी। जिसमें प्रदेश, संभाग, जिला एवं तहसील के समस्त पदाधिकारी की उपस्थिति अनिवार्य रूप से होगी। जो महाराज श्री जी का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

दिनांक 18/ 6/20 24 को महाराज जी जबलपुर एवं नरसिंहपुर के भगवान रविदास के दर्शनीय स्थलों का अवलोकन करेंगे। दिनांक 19 तारीख को महाराज जी भोपाल में शाम 7:00 बजे सामाजिक प्रोग्राम में शामिल होंगे 20 तारीख को महाराज जी सागर में समाज का कार्यक्रम में भाग लेंगे 21 और 22 तारीख को ग्राम टिमरावन (देवरी जिला रायसेन में मंडला वाले महाराज की श्रद्धांजलि सभा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे । दिनांक 23 /6/20 24 को महाराज जी दिल्ली वापस होंगे

महाराज जी के साथ मध्य प्रदेश प्रभारी श्री धन्नालाल जोड़वाल मध्य प्रदेश अध्यक्ष श्री माधव सिंह अहिरवार मध्य प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मूलचंद मौर्यजी साथ रहेंगे अगर किसी को महाराज जी से संपर्क करना है तो अवश्य सभी से मुलाकात और आशीर्वाद प्राप्त हो सकेगा। सुगमता हेतु रविदासया कौम के भाई/बहिन मध्यप्रदेश के पदाधिकारियों से मोबाइल के माध्यम से सम्पर्क कर सकते है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.