नगर परिषद में 16 जून तक विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में

🌹नमामि गंगे अभियान🌹
5 जून से 16 जून विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में नमामि गंगे अभियान द्वारा विकासखंड घोड़ाडोंगरी में नगर परिषद के द्वारा जल कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया । यह कलश यात्रा बजरंग मंदिर बाजार ढाना से निकली गई जो धाराखोह नदी पर पहुंची और नदी को स्वच्छ साफ किया गया। तथा जल संरक्षण और जल को बचाने की प्रतिज्ञा ली गई। जिसमें पूर्व संसदीय सचिव श्री रामजीलाल उईके, नगर परिषद अध्यक्ष मीरावती नंदकिशोर उईके , उपाध्यक्ष हरप्रीतसिंह खनूजा नगर परिषद के सी .एम .ओ. ऋषिकांत यादव ,

इंजीनियर पंकज सिंह धुर्वे,पार्षद योगेश कवाडे ,पार्षद सुरेंद्र चौहान , पार्षद बब्बू नानकर जी, पार्षद नेहा दीपक उईके, पार्षद सोना राजपूत,पार्षद सविता पठारिया जन अभियान परिषद नगर विकास प्रस्फुटन समिति घोड़ाडोंगरी से अनिल शर्मा, जतिन प्रजापति, यशोमती भोरवंशी, शिवप्रकाश बिंझाडे नंवाकुर संस्था से देवी प्रसाद जायसवाल जी सभी ने अपना सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर परिषद घोड़ाडोंगरी के सभी कर्मचारी, पार्षदगण एवं कार्यकर्ता बंधु का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।