अब 108 एंबुलेंस इमरजेंसी सेवा का उपयोग आप अपने वाट्सएप के जरिए भी कर सकेंगे। वाट्सएप मैसेज के जरिए एंबुलेंस बुक की जा सकेगी। सिर्फ 18 मिनट में ही घायलों तक पहुंच जाएगी। इसके लिए तैयार किए गए एप में इसकी लाइव लोकेशन भी ट्रैक की जा सकेगी। अब तक यह सेवा टोल फ्री नंबर 108 पर फोन करने पर मिलती थी। अब दोनों सेवाएं सुचारू रहेंगी। 108 सिटीजन एप लॉन्च किया गया है। इस एप पर पिकअप (मरीज की वर्तमान लोकेशन) और जिस अस्पताल में जाना है वहां की लोकेशन दर्ज कर बुक कर सकेंगे। अगर घायल ज्यादा गंभीर है, तो एंबुलेंस में ही माइनर ऑपरेशन तक की सुविधा मिलेगी। जानकारी के मुताबिक एडवांस लाइफ सपोर्ट एबुलेंस में मरीजों को ‘आईसीयू ऑन व्हील्स’ की सुविधा मिलेगी।
ये सुविधाएं भी मिलेंगी
अब एंबुलेंस के साथ नजदीकी अस्पताल के बारे में भी जानकारी हासिल कर सकते हैं। ब्लड बैंक की जानकारी भी अब इस एप से जोड़ी जा रही हैं। इस एप के जरिए संजीवनी एंबुलेंस के साथ जननी एक्सप्रेस को भी बुला सकते हैं। इसमें वेंटिलेटर, ईसीजी मशीन, पल्स ऑक्सीमीटर, नेबुलाइजर, ऑटोलोडर स्ट्रैचर, स्कूप स्ट्रैचर, स्पाइन बोर्ड, सेक्शन ऑपरेटर, बीपी ऑपरेटर, मल्टी पेरा मॉनिटर, डीफीब्रिलेटर, किडनी ट्रे, थर्मामीटर के साथ कुछ अन्य जरूरी उपकरण की भी सुविधा है।
हाई रिस्क गर्भवतियों की अलग ओपीडी
रेफर होकर आने वाली हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं एवं अन्य गंभीर रोगियों के लिए अब सरकारी • अस्पतालों और सामुदायिक • स्वास्थ्य केंद्रों में अलग से ओपीडी बनाई जाएगी। गर्भवतियों के लिए जो काउंटर बनाया जाएगा,
उसमें 3 कंप्यूटर ऑपरेटरों की व्यवस्था रहेगी। इसके बाद भी रजिस्ट्रेशन काउंटर पर भीड़ रहती है तो आने वाले दिनों में सीनियर सिटीजन के लिए अलग काउंटर बनाएंगे। इसके आदेश सीएमएचओ प्रभाकर तिवारी ने जारी किए हैं।
अब रिस्पॉन्स टाइम पहले से बेहतर हो जाएगा
• अब रिस्पॉन्स टाइम पहले से काफी बेहतर हो जाएगा। एंबुलेंस गर्भवती महिलाओं, रोड एक्सीडेंट, विभिन्न हादसों के घायलों, बेसहारा मरीजों और बुजुर्गों के लिए फ्री रहेगी। आयुष्मान कार्डधारी ई-पैनल निजी अस्पतालों में फ्री जा सकेंगे। – तरूण सिंह परिहार, सीनियर मैनेजर, 108 एंबुलेंस, डिस्ट्रिक्ट मैनेजर ,
शुभम धोटे
जिला बैतूल







