चार दिन बंद रहेगा रेलवे गेट

मध्य रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर घोड़ाडोंगरी ने जानकारी दी है कि घोड़ाडोंगरी रेलवे गेट क्रमांक 247 पर दिनांक 8 जून से 11 जून तक रेल पथ अनुरक्षण का कार्य किया जाना है जिसके कारण इन चार दिनों में रात 10:00 से सुबह 6:00 तक रेलवे गेट बंद रहेगा