*विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला कतिया समाज संगठन ने किया वृक्षारोपण*
शाहपुर – ग्राम पंचायत मलसिवनी में 5 जून 2024 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कल्लो बाई की स्मृति में प्रगतिशील जिला कतिया समाज संगठन पंजीयन क्रमांक 01/06/06/40504/2024 ने मृतक कल्लोबाई बानसे के निवास में विभिन्न प्रकार के औषदीय एवं फलदार पौधौं का वृक्षारोपण किया।
तेरहवीं और पौधरोपण के इस कार्यक्रम में जिला कतिया समाज अध्यक्ष लक्ष्मण भोरसे ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज पूरा विश्व मानव विकास की तरफ ध्यान आकृषित कर रहा है।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण आज केवल चर्चा का विषय ना होते हुए एक जीवन जीने की पद्धति हो। इस पर सबको गंभीरता से चिंतन करते हुए इसको मात्र चर्चा विषय ही नहीं मानना है, बल्कि इसको समाज के प्रत्येक जन सहयोग के माध्यम से अपने आप मे आत्मसात करते हुए इसको अपने चारों ओर का जो हमारा
पर्यावरण है। उसको ठीक करना है। इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि पेड़ लगाना, पानी बचाना, पॉलिथीन को जीवन से हटाना, तीन बिंदुओं को ध्यान रखते हुए जनसहयोग के माध्यम से जनता को जागृत करते हुए इसको एक जन आन्दोलन बनाना है।
जिला कतिया समाज महासचिव राजकुमार भोरवंशी ने बताया कि दासवा और तेरहवीं के हर कार्यक्रम में वृक्षारोपण कराया जाना चाहिए। इस पहल को समाज के प्रत्येक जन जन तक
पहुंचाना है। अगर पर्यावरण मे, पेड़-पौधे, जल, वायु नहीं मिलेगी तो जीव-जंतुओं का जीना मुश्किल हो जायेगा। यानी कि जीवन जीना ही संभव नहीं हो पायेगा। पॉलिथीन पर्यावरण के लिए एक बहुत बड़ी बीमारी की जड़ है। जिसके द्वारा विभिन्न प्रकार के जो त्वचा रोग, कैंसर रोग और अन्य रोग हो हो रहे हैं। इसलिए पॉलिथीन को नदी नालों में नहीं डालना है। इसका कम से कम उपयोग और रिसाइकिल करना है।वहीं कतिया समाज जिला
प्रवक्ता सुखदेव ढाकरे कहा कि जीवन में अपने शुभ अवसर पर अपने घर में शादी ब्याह हो या कथा पुराण हो या जन्मदिन मना रहे हैं तो उस अवसर पर एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए। वह लगाना ही नहीं उसका संरक्षण यानी कि पर्यावरण संरक्षण गतिविधि का अर्थ होता है कि पर्यावरण का संरक्षण करना है। पेड़ लगा दिया उसकी तरफ ध्यान बराबर देना है। उसका शिशु,
बालक की तरह पालन पोषण करना है। इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष लक्ष्मण भोरसे महासचिव राजकुमार भोरवंशी प्रवक्ता सुखदेव ढाकरे ,धनश्याम बानसे , नितेश बानसे,जिला मिडिया प्रभारी राजकुमार बारसे, जिला उपाध्यक्ष कैलाश बानसे, संतोष तेम्रवाल,जिला संगठन मंत्री चन्द्रबली ढाकरे, कार्यालय प्रभारी नितेश भुजवरे,नीमपानी उप समिति अध्यक्ष धनश्याम बारसे
,सलैया उप समिति अध्यक्ष राजाराम भोरसे, देशावाडी उप समिति अध्यक्ष राजेश हनोते , कन्हैया बानसे,निलेश बानसे, कमलेश बानसे,मुंशी हनोते,मोहबीलाल बानसे,महीलाल बानसे, मनोहर ढाकरे, लक्ष्मीनारायण हनोते, शिवचरण भोरसे, सुखलाल चक्रवान,बिरबल बानसे,अन्तराम कोचडे लक्ष्मीनारायण बानसे, संदीप बानसे मनफूल बानसे एवं समस्त समाजिक उपस्थित रहे।









