नगर परिषद घोड़ाडोंगरी अंतर्गत अभियान दिनांक 5 जून से 16 जून 2024 तक चलाया जाना है। जिसके क्रियान्वयन में जारी दिशा निर्देश अनुसार आज दिनांक 5 जून दिन गुरूवार 2024 विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में निकायों में जल ग्रहण संरचनाओं नदी ,तालाब ,कुंआ, बावड़ी एवं पुनर्जीवन हेतु चलाई जाने वाले विशेष अभियान के तहत आज नगर के मुख्य मार्ग के डिवाइडर पर पौधे का रोपण किया गया। जिसमें पूर्व संसदीय सचिव श्री रामजीलाल उईके, पूर्व विधायक श्रीमती गीता उईके, नगर परिषद उपाध्यक्ष श्री हरप्रीत सिंह खनूजा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री ऋषिकांत यादव
जिला उपध्यक्ष भाजपा श्री राजेंद्र मालवीय, पाषर्दगण श्रीमती नेहा उईके, श्रीमती सविता पठारिया, श्री राहुल इवने, श्री योगेन्द्र कवड़े, सामाजिक कार्यकर्ता, स्व सहायता समूह श्रीमती सुरेखा चौधरी, श्रीमती उर्मिला तिवारी एवं नगर परिषद कर्मचारी द्वारा एक-एक पौधे लगाकर पौधारोपण किया गया ।







