लोकसभा चुनाव में हो रही मतगणना के रिजल्ट सामने आ रहे हैं बैतूल संसदीय क्षेत्र में अभी तक पांच राउंड पूरा हो चुके हैं मिले आंकड़ों के मुताबिक 459450 मतों की गिनती पूरी हो चुकी है जिसमें भाजपा प्रत्याशी को 287265 वोट मिले हैं वहीं कांग्रेस प्रत्याशी को 153798 वोट प्राप्त हुए हैं भाजपा प्रत्याशी पांचवें राउंड में 130000 से अधिक वोटो से आगे चल रहे हैं। तीसरा नंबर पर बसपा प्रत्याशी और चौथे नंबर पर नोटा को वोट मिले हैं
छटवे राउंड तक डीडी उईके को 3 लाख 47 हजार 87 वोट मिले जबकि रामू टेकाम 1 लाख 82 हजार226 मत ही ले सके है। तीसरे नंबर पर बीएसपी के अर्जुन भलावी 10195 मत प्राप्त कर सके है। जबकि इसके बाद सबसे ज्यादा नोटा को 7839 वोट मिले है। यहां अन्य उम्मीदवारों में अनिल उईके को 3765
सुभाष बारस्कर को 1424 सुनेर युके को 1365, भागचरन को 2107, भूरेलाल को 2677 वोट मिले है।
6वे राउंड तक यहां कुल 5 लाख 58 हजार 685 वोटो की गिनती पूरी हो गई है।









