देवी धाम सलकनपुर में दुकानों में लगी आग

मध्य प्रदेश के प्रमुख देवी धाम सलकनपुर में दुकानों में लगी आग के कारण 8 दुकानों को बड़ा नुकसान होने की जानकारी मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब साढ़े 9 बजे दुकानों में अचानक आग (fire)लग गई। आगजनी की घटना से आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोग और व्यापारियों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को जानकारी दी।देखे वीडियो

बाल्टियों और प्लास्टिक के डिब्बों से आग की लपटों पर पानी डाला गया मगर आग पर काबू नही पाया जा सका। सूचना मिलते ही दमकल मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। आग की लपटें दूर से ही नजर आती रहीं।

यहां दुकानदार ने बताया कि आग एक दुकान से शुरू हुई। कुछ ही देर में आस-पास की दुकानों को भी चपेट में ले लिया। सीढ़ी मार्ग से ऊपर जाना नामुमकिन था। ऐसे में फायर ब्रिगेड ने ऊपर से पाइप डालकर पानी फेंका और आग बुझाई। आगजनी की यह घटना संभवतः शॉर्ट सर्किट से होने की संभावना है। सलकनपुर चौकी प्रभारी भवानी सिंह सिकरवार ने बताया कि 7-8 दुकानों

में आग लगी थी। कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। एक दुकान में शॉर्ट सर्किट होने की प्राथमिक जानकारी मिली है। जांच की जा रही है। मंदिर के सीढ़ी मार्ग के दोनों तरफ प्रसाद और श्रृंगार की दुकानें हैं। इन पर प्लास्टिक और तिरपाल की छतें डली हैं। जिसकी वजह से आग तेजी से फैली। मंदिर के पास से गुजर रहे मेन रोड से भी आग की लपटें दिखाई दे रही थीं।