कमजोर बूथों में भाजपा ने झोंकी ताकत

घोड़ाडोंगरी विधानसभा संयोजक और प्रदेश मंत्री ने बूथों में किया सघन जनसपंर्क

 मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में एवम घोड़ाडोंगरी विधानसभा में जीत के बाद लोकसभा को लेकर भारतीय जनता पार्टी काफी मजबूत स्तिथि में है लेकिन चुनाव में पॉजिटिव लहर के बाद भी भाजपा ने विधानसभा चुनाव में कमजोर रहे बूथों में भाजपा के पक्ष में 370 वोट से ज्यादा वोट भाजपा को मिले और मोदी लहर में सांसद की जीत बड़े अंतर से जितने के लिए ताकत झोंक दी है देखे वीडियो

इस कमजोर बूथों में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष और विधानसभा संयोजक राजेन्द्र मालवीय और जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री दीपक उइके ने बूथों में जाकर पार्टी के नेताओ और ग्रामीण जनों से सम्पर्क कर संवाद किया इस अवसर पर श्री मालवीय ने 10 वर्षो की मोदी जी की सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए जनता और महिलाओं को हो रहे लाभ की जानकारी दी और इस बार अपने बूथों में ज्यादा से ज्यादा वोट

भाजपा के पक्ष में डालने की अपील की इस अवसर पर प्रदेश मंत्री दीपक उइके ने महिलाओं से आह्वान किया कि भाजपा सरकार ने जितनी चिंता महिलाओं की करी है उतना 70 बर्षो में कॉंग्रेसियो की सरकार ने नही की उन्होंने महिलाओ से अपील करते हुए अपने गांव एवम बूथों में भाजपा के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा वोट डलवाने का आह्वान किया जनसपंर्क के दौरान कमल मर्सकोले, अनिल सलाम ,संजय यादव सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे