नगर में नहीं थम रहा बंदरों का आतंक

आशीष उघड़े

सारणी नगर में नहीं थम रहा बंदरों का आतंक

1—-जी टाइप में महिलाओं को घायल करने के बाद चर्च कंपाउंड में फिर बंदरों ने किया महिला को घायल

सारणी नगर में नगर वासी इन दिनों सबसे ज्यादा बंदरों के आतंक से दुखी है इन बंदरों के द्वारा आए दिन महिलाओं एव बच्चों पर हमला कर उन्हें घायल किया जा रहा है सारणी नगर में प्रतिदिन इस प्रकार की घटनाएं सामने आ रही है

सारणी के जी टाइप कॉलोनी में तीन महिलाओं को गंभीर रूप से घायल करने के बाद बंदरों द्वारा केंद्रीय विद्यालय के सामने गुरुद्वारे में निवासरत बालिका को भी बंदरों द्वारा हमला कर उसे घायल किया गया है राहगीर समाजसेवी सोमलाल पाल ने बताया उनके सामने बंदरों ने बच्ची पर हमला किया एवं शॉपिंग सेंटर में भी बंदरों का बहुत ज्यादा आतंक है सारणी के वार्ड क्रमांक 4 में स्थित चर्च कंपाउंड में सुनीता लाल नामक महिला पर बंदरों द्वारा हमला कर उसे भी घायल कर दिया गया उनहे इलाज के लिए विद्युत मंडल के अस्पताल ले जाया गया जहां से घायल महिला को सरकारी अस्पताल पाथाखेड़ा रेफर कर दिया गया
सारणी नगर में 13 वार्ड है और इन 13 वार्ड में जनता के द्वारा चुने हुए पार्षद की निवासरत हैं परंतु उनके द्वारा भी इस भयंकर समस्या से निजात पाने के लिए किसी भी प्रकार का कोई अभियान या पहल नहीं की गई

सतपुड़ा व्यापारी संघ सारणी द्वारा इस गंभीर समस्या के निराकरण के लिए लगातार प्रयास किया गया और इसके निराकरण के लिए व्यापारी संघ के पदाधिकारी एवं नगर के वरिष्ठ जनो के साथ क्षेत्रीय विधायक से मुलाकात कर समस्या के निराकरण के लिए उक्त गंभीर विषय पर विस्तार से चर्चा भी की गई जिस पर क्षेत्रीय विधायक द्वारा भरोसा दिलाया गया कि जल्दी समस्या का निराकरण करेंगे परंतु यह मामला अभी भी नगर पालिका और वन विभाग के आसपास चर्चा एव बैठकों में चल रहा है
समय रहते इस गंभीर समस्या का निराकरण किया गया होता तो यह समस्या आज इतनी विकराल नहीं होती
सारणी के वार्ड क्रमांक 2, 4,6 एवं वार्ड क्रमांक 7,8,9 और वार्ड 13 मैं बंदरों का सबसे ज्यादा आतंक है

इनका है कहना

1—-जिले में आचार संहिता प्रभावशील है और सारणी क्षेत्र में बंदरों द्वारा आम जनमानस पर हमला किया जा रहा है तो यह गंभीर घटना है वन विभाग एवं नगरीय प्रशासन से चर्चा कर शीघ्र निराकरण का प्रयास करेंगे आचार संहिता में भी जनहित से जुड़ी गंभीर समस्याओं का निराकरण किया जाता है

नरेंद्र सूर्यवंशी
कलेक्टर
जिला बैतूल

इनका है कहना
2—सतपुड़ा व्यापारी संघ द्वारा नगर को बंदरों के आतंक से मुक्त करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है इसके लिए नगर पालिका एवं वन विभाग के साथ संयुक्त रूप से बैठक भी की गई एवं उपाय भी बताए गए

अरविंद सोनी
अध्यक्ष
सतपुड़ा व्यापारी संघ

इनका है कहना
3—बंदरों के आतंक से सभी नगर वासी परेशान है यह आए दिन लोगों पर हमला करते हैं जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में इस गंभीर समस्या का शीघ्र निराकरण होना चाहिए

पी जे शर्मा
वरिष्ठ भाजपा नेता

इनका है कहना
4—सारणी क्षेत्र मे लोग सुबह मंदिरों में पूजा करने जाते हैं तो बंदर उन पर हमला कर देते हैं क्षेत्र में कई मंदिरों में तो पूजा करने के लिए मंदिर को चारों तरफ से लोहे की जालिया लगाकर बंद किया गया ताकि लोग अंदर बैठकर पूजन कर सके बंदर का आतंक क्षेत्र के लिए गंभीर समस्या है इसका शीघ्र निराकरण होना चाहिए

जगन्नाथ डेहरिया
सांसद प्रतिनिधि