परासियाः- चौरई कांग्रेस के पूर्व विधायक चौधरी गंभीर सिंह ने भाजपा की
सदस्यता ग्रहण कर ली, चौधरी गंभीर सिंह के अलावा चौरई नपा नेता प्रतिपक्ष अर्जुन रघूवंशी के अलावा अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी नाथ के हाथ का साथ छोड़ भाजपा के कमल में आस्था व्यक्त कर भाजपा की विधिवत् सदस्यता ग्रहण कर ली, अगामी लोकसभा चुनाव के पहले चौरई से पूर्व विधायक रहे चौधरी गंभीर सिंह एवं अन्य लोगों का भाजपा में शामिल होना कांगेस के लिए घातक साबित होगा | भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बी.डी.
शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष बंटी साहू, पूर्व विधायक नत्थन शाह, प्रदेश के अन्य भाजपा नेताओं ने कांग्रेस के दिग्गजों को भाजपा की सदस्यता दिलाई | ज्ञातव्य हो कि पूर्व मुख्य मंत्री कमलनाथ एवं जिले के सासंद नकुलनाथ वर्तमान में छिन्दवाड़ा प्रवास पर ही है, अगामी लोक सभा के लिए नकूल नाथ को पुनः कांग्रेस से उम्मीदवार घोषित किया जा चुका है इस दौरान जिले में चल रही उटापटक भी जग जाहिर है, चौरई से बड़े दिग्गजों का भाजपा में जाना कांग्रेस के लिए घातक होगा, कमलनाथ के जिले प्रवास के दौरान इस तरह की स्थिति बनना भी अपने आप में एक नऐ समीकरणों को जन्म दे रही है |







