*भारतीय आदर्श युवा मंडल बौद्ध समाज सारनी के तत्वधान में एक शाम बाबा साहेब के नाम सामाजिक कार्यक्रम जंगी कव्वाली का आयोजन 6 जनवरी दिन शनिवार को रात्रि 8 बजे से ई टाईप बारादरी डंडार स्टेज वार्ड क्रमांक 3 सारनी में आयोजित किया गया है संगठन के अध्यक्ष नंदकिशोर सोनारे उपाध्यक्ष अमन वानखेड़े सचिव राहुल कापसे महासचिव योगेन्द्र सोनारे संरक्षक तुकाराम लोखंडे वीरु सोनारे राजेंद्र सोनारे सलाहकार संतोष चौकिकर गुलाबराव हुरमाडे ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आमला सारनी के विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे जी नगर पालिका अध्यक्ष किशोर
बरदे जी नगर पालिका उपाध्यक्ष जगदीश पवार जी भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम जी मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी के मेश्राम जी छिंदवाड़ा से डॉ हेमंत मेश्राम जी एवं सभी पार्षदगण विशिष्ट अतिथिगण एवं सम्मानित अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता नागरिक बंधु समस्त संगीत प्रेमी शिरकत करेंगे इस कार्यक्रम में प्रथम पार्टी सम्यक म्यूजिकल ग्रुप कव्वाल मनोज शेषकर चिचोली जिला बैतूल दिव्तीय पार्टी जय भीम गर्जना मंडल कव्वाल कैलाश मसतकर जिला बैतूल अपने साथियों के साथ मिलकर एक से बढ़कर एक भीम गीतों की प्रस्तुति देंगे
यहां आयोजन नववर्ष भीमाकोरे गांव शौर्य पराक्रम विजय दिवस के उपलक्ष्य में किया जा रहा है कार्यक्रम आयोजक समिति द्वारा सर्वप्रथम गौतम बुद्ध एवं डॉ बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के छाया चित्र के समीप मंच पर मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित त्रिशरण पंचशील सामूहिक वंदना के बाद समस्त अतिथियों का स्वागत किया जायेगा संगठन के सदस्यों ने नगर के सभी सामाजिक बंधुओं संगीत प्रेमियों बाबा साहेब के अनुयायियों समस्त नगर वासियों से इस कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है*







