शासकीय महाविद्यालय सारणी में मनाया गया विश्व एड्स दिवस

*शासकीय महाविद्यालय सारणी में मनाया गया विश्व एड्स दिवस* आज दिनांक 1 दिसंबर 2023 को विश्व एड्स दिवस के अवसर पर शासकीय महाविद्यालय सारणी में जूलॉजी विभाग के अंतर्गत संगोष्ठी का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री प्रदीप पंद्राम, ने बताया की विश्व एड्स दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों को एड्स से सुरक्षा एवं समाज में जागरूकता लाने के उद्देश्य से महाविद्यालय के रेड रिबन क्लब के द्वारा इस संगोष्ठी का आयोजन किया।जिसमें डॉक्टर राजेश हेनोते ने एड्स के फैलने एवं इससे सुरक्षा के उपाय बताए। बॉटनी विभाग से श्रीमती रीना उइके ने प्रश्नोत्तरी के माध्यम से विद्यार्थियों से एड से संबंधित प्रश्न पूछे एवं विद्यार्थियों को एड्स के इतिहास पर प्रकाश डाला। साथ ही हिंदी विभाग की डॉक्टर अंजना संजय राठौर ने कहा एड्स से सावधानी ही सुरक्षा है। इस

अवसर पर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना महिला इकाई प्रभारी डॉ रश्मि रजक,डॉक्टर प्रताप सिंह राजपूत, डॉक्टर हरीश लोखंडे, डॉक्टर मनोज कुशवाहा, श्रीमती संगीता उघड़े ,कुमारी प्रियंका दवन्डे ,श्री दिनकर लिखितकर, श्री अनुज कुमार हलदार, श्री अनिल तुमडा़म, श्रीमती ज्योति भावरासे ,श्रीमती सविता पटेल, श्री युवराज पवार, समस्त स्टाफ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयं सेवक तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।