शासकीय महाविद्यालय सारणी में आज दिनांक 25 नवंबर 2023 को संविधान प्रस्तावना का वाचन करवाकर संविधान दिवस मनाया गया। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री प्रदीप पंद्राम ने बताया की प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी उपलक्ष्य में आज राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों एवं छात्र-छात्राओं को संविधान प्रस्तावना का वाचन करवाकर बताया कि 26 नवंबर 1949 को ,इसी दिन संविधान को अंगीकृत किया गया था, एवं डॉ भीमराव अंबेडकर की 125 सी जयंती के अवसर पर वर्ष 2015 से प्रतिवर्ष इस जयंती को संपूर्ण भारत में मनाया जाता है। इस अवसर पर महाविद्यालय के राजनीति विभाग के डॉक्टर हरीश लोखंडे ने बताया की संविधान की रक्षा के लिए हमें संविधान के बारे में जानकारी अवश्य होना चाहिए। यह मनुष्य के अधिकारों एवं कर्तव्यों की याद दिलाता है। एवं हमें सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति एवं धर्म उपासना की स्वतंत्रता देता है। इस अवसर पर समाजशास्त्र विभाग के
डॉक्टर मनोज कुशवाहा डॉक्टर प्रताप सिंह राजपूत डॉक्टर भीमराव भुरसे, डॉक्टर अंजना संजय राठौर, श्री मनोज नागले ,डॉक्टर राजेश कुमार हेनोते, श्री उत्तम साहू, श्री अनिल तुमडाम, श्री अनुज हालदार, श्रीमती कविता धोटे ,श्रीमती दीपिका सोनी, श्रीमती निकिता सोनी, श्री वीरेंद्र चौरे, श्री सहदेव सूर्यवंशी, श्रीमती ज्योति भावरासे, कुमारी प्रियंका दवंड,श्री रावजी सलाम, श्रीमती संगीता उघड़े ,श्रीमती लक्ष्मी नागले ,समस्त स्टाफ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवक तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।







