घोड़ाडोगरी नगर परिषद के बाजार ढाना में आज जनजाति समुदाय द्वारा दिवाली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।बैलों की पूजा की गई। गांव के भूमका शंकर वरकडे के नेतृत्व में गांव की परिक्रमा की गई। इस दौरान के बाजारढाना के कन्नूलाल कवडे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने इस आयोजन में शामिल होकर विधि विधान से पूजा अर्चना की और परंपरागत रूप से दिवाली का त्यौहार मनाया गया।







