निर्वाचन आयोग ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणियों के लिए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को नोटिस जारी किया है। आयोग ने इस बारे में राहुल गांधी से 25 नवम्बर तक जवाब देने को कहा है। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी नेता राहुल गांधी द्वारा आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला आयोग के समक्ष उठाया था जिसके बाद यह नोटिस जारी किया गया।
Comments are closed.